पंजाब में नई फिल्म सिटी का ऐलान

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में एक नई फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की, जिससे शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं मिलेंगी।

By : रोहन उमक
न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। सरकार इस परियोजना को लेकर कई प्रोड्यूसरों से बातचीत भी कर चुकी है।

शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा

पंजाब सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना के सिनेपोलिस, एमबीडी मॉल में दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनने से फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी राज्य में ही किया जा सकेगा।

मान ने कहा कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अक्सर शूटिंग के लिए पंजाब का रुख करते हैं। राज्य में सरसों के पीले फूलों से सजे खेत, हरियाली, भाखड़ा बांध की झीलें और प्राकृतिक खूबसूरती मौजूद है। इसके अलावा अबोहर और फाजिल्का में पुराने घर भी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। कंडी क्षेत्र की हरियाली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण के लिए जरूरी विविध लोकेशन पहले से मौजूद हैं। फिल्म सिटी बनने के बाद शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पंजाबी सिनेमा को भी मजबूती मिलेगी और राज्य में फिल्म निर्माण का दायरा बढ़ेगा।

दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल की सराहना

भगवंत मान ने दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लोगों को सिनेमा से जोड़ने का अनोखा प्रयास है। तीन दिवसीय आयोजन में एक ही छत के नीचे हिंदी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय और विदेशी फिल्में देखने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे जिंदगी और समाज के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके मुताबिक, ऐसे आयोजनों से सिनेमा का दायरा व्यापक होता है और दर्शकों को अलग-अलग भाषाओं तथा संस्कृतियों की फिल्मों से जुड़ने का मौका मिलता है।

‘पहले पैसे लेकर गांव जाता था, अब देने जाता हूं’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कलाकार के दिनों का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले वह कलाकार के रूप में पैसे लेकर गांवों में कार्यक्रम करने जाते थे। बाद में मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वह बरनाला के एक गांव में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें वर्ष 1998 की एक पुरानी बात याद दिलाई।

गांव के लोगों ने कहा कि 1998 में वह टूर्नामेंट में दो लाख रुपये लेकर आए थे और आज ब्याज जोड़कर वह रकम करीब 35 लाख रुपये हो गई है। इस पर मान ने कहा कि अब वह कलाकार नहीं हैं, बल्कि लोगों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शनिवार को फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द शुरू होगी ट्रिपल H स्क्रीनिंग, HIV और हेपेटाइटिस-B/C की होगी जांच

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द शुरू होगी ट्रिपल H स्क्रीनिंग, HIV और हेपेटाइटिस-B/C की होगी जांच

पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति केंद्रों में HIV, Hepatitis-B व C की नियमित जांच की व्यवस्था की, जिसे Triple H Screening कहा जाएगा।

पंजाब में धान खरीद को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा निर्देश, किसानों को मंडियों में नहीं होगी परेशानी

पंजाब में धान खरीद को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा निर्देश, किसानों को मंडियों में नहीं होगी परेशानी

पंजाब में धान की खरीद का सीजन शुरू हो गया है, जिसमें सरकार ने मंडियों में व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

पंजाब CM मान बोले- ईमानदारी से काम करने वालों के साथ खड़ी सरकार, पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

पंजाब CM मान बोले- ईमानदारी से काम करने वालों के साथ खड़ी सरकार, पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

पंजाब में नशीले पदार्थों और अपराध के खिलाफ काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर