रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

आधी रात रेत माफिया पर शिकंजा, नेता का भतीजा बताकर दिखाया रौब!

नर्मदापुरम में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने डंपर जब्त किया और मानसून के दौरान उत्खनन पर रोक लगाई।

आधी रात रेत माफिया पर शिकंजा, नेता का भतीजा बताकर दिखाया रौब!

नर्मदापुरम में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिंदबाबा मंदिर के पास रेत से भरे एक डंपर को पकड़ा। जांच में डंपर के पास रेत परिवहन की वैध रॉयल्टी नहीं मिली। बताया गया कि रेत माखननगर के मनवाड़ा क्षेत्र से लाई जा रही थी।

अफसरों पर दिखाया रसूख

कार्रवाई के दौरान डंपर मालिक नमन परिहार मौके पर पहुंचा। उसने कथित तौर पर खुद को एक बड़े नेता का भतीजा बताते हुए अधिकारियों पर प्रभाव जमाने की कोशिश की। उसने रेत को स्टॉक से लाया जाना बताया। हालांकि एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने वैध दस्तावेज दिखाने को कहा और नियमों के तहत कार्रवाई की। इसके बाद डंपर को जब्त कर देहात थाने भेज दिया गया।

ड्राइवर पर दर्ज हुआ मामला

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। मामले में ड्राइवर हरिओम गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि कार्रवाई के बाद भी एफआईआर दर्ज होने में कई घंटे लगने की बात सामने आई है।

छापे से पहले खाली मिली खदानें

संयुक्त टीम ने डोंगरीवाड़ा, जासलपुर और निमसाड़िया की खदानों पर भी कार्रवाई के लिए दबिश दी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही खदानों से जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गायब हो चुकी थीं। इससे प्रशासन को आशंका है कि कार्रवाई की सूचना पहले ही रेत कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंच गई थी।

मानसून में उत्खनन पर रोक

माइनिंग अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि जांच के दौरान डंपर में रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध रॉयल्टी नहीं मिली। इसी आधार पर वाहन जब्त किया गया और संबंधित थाने में खड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि मानसून सत्र के दौरान नियमों के अनुसार रेत उत्खनन पर प्रतिबंध है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

माइनिंग अधिकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहन के संबंध में कानूनी प्रक्रिया और एफआईआर की कार्रवाई पूरी की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

गंगा-नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर, यूपी से बिहार तक बाढ़ का संकट

गंगा-नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर, यूपी से बिहार तक बाढ़ का संकट

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बरसात ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हैं।

MP में बारिश का रेड अलर्ट, डबरा में दो मौतें,4 सितंबर से पश्चिमी MP में असर

MP में बारिश का रेड अलर्ट, डबरा में दो मौतें,4 सितंबर से पश्चिमी MP में असर

मध्य प्रदेश में मानसून के कारण भारी बारिश हुई है। नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी। डबरा में घटना में मां-बेटे की मौत।

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा के सीएम ने मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा की मर्यादा के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की।

राजस्थान की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त! सरकार ने मंजूर किए 387 करोड़

राजस्थान की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त! सरकार ने मंजूर किए 387 करोड़

राजस्थान सरकार ने मानसून के दौरान सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान तेज किया। 309 निकायों में चल रहा है काम, 5 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य।

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश के मौसम में मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की अतिरिक्त नमी और तेल को सोखने में मदद करती है, पर यह डैंड्रफ का मेडिकल इलाज नहीं है।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september