जन्माष्टमी पर विशेष पंचामृत

कान्हा जी के भोग के लिए ऐसे बनाएं परफेक्ट पंचामृत, दूध-दही का जान लें सही अनुपात

जन्माष्टमी की पूजा में पंचामृत का विशेष स्थान है। दूध-दही का सही अनुपात जानना जरूरी है ताकि पंचामृत स्वादिष्ट और संतुलित रहे।

By : सोनिया रायकवार
कान्हा जी के भोग के लिए ऐसे बनाएं परफेक्ट पंचामृत, दूध-दही का जान लें सही अनुपात

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आज है और भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों में इसे लेकर खास उत्साह है। कान्हा जी के जन्मोत्सव का यह पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। आधी रात को कान्हा जी के जन्म के बाद उनका अभिषेक किया जाता है और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इन सबके बीच एक चीज ऐसी है, जो जन्माष्टमी की पूजा में खास महत्व रखती है और वह है पंचामृत।

दो शब्दों से मिलकर बना पंचामृत शब्द

पंचामृत शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है—‘पंच’ यानी पांच और ‘अमृत’ यानी देवताओं का पेय। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचामृत पांच पवित्र चीजों दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से मिलकर तैयार किया जाता है। कई जगहों पर इसे चरणामृत भी कहा जाता है। भगवान के अभिषेक के बाद इसे प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच वितरित किया जाता है। हालांकि, घर पर पंचामृत बनाते समय अक्सर लोग दूध और दही की मात्रा को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। दही ज्यादा हो जाए तो पंचामृत का स्वाद खट्टा हो सकता है और दूध अधिक पड़ने पर यह जरूरत से ज्यादा पतला हो जाता है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए स्वादिष्ट और संतुलित पंचामृत बनाना चाहते हैं, तो दूध-दही का सही अनुपात जानना बेहद जरूरी है।

दूध-दही का कितना रखें अनुपात?

एकदम संतुलित पंचामृत के लिए दूध और दही का अनुपात करीब 2:1 रखना बेहतर माना जाता है। यानी अगर आप 1 कप दूध ले रहे हैं तो उसमें करीब आधा कप ताजा और हल्का गाढ़ा दही डालें। इससे पंचामृत न तो बहुत पतला रहेगा और न ही दही की अधिकता के कारण इसका स्वाद खट्टा होगा।

अब इसमें करीब 1 से 2 चम्मच घी, 1 से 2 चम्मच शहदऔर स्वादानुसार शक्कर मिलाई जा सकती है। ध्यान रखें कि दही ताजा हो और उसमें खट्टापन न हो। इसी तरह पंचामृत तैयार करने के लिए ठंडे या सामान्य तापमान वाले दूध का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

स्वाद बढ़ाने के लिए डाल सकते हैं ये चीजें

पंचामृत को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़े कटे हुए मखाने, तुलसी की पत्तियां, चिरौंजी या सूखे मेवे भी डाले जा सकते हैं। हालांकि, पूजा के लिए पंचामृत बनाते समय सामग्री का चयन अपनी पारिवारिक और धार्मिक परंपरा के अनुसार करना चाहिए।

भक्तों के लिए प्रसाद का भी विशेष रूप 

जन्माष्टमी पर पंचामृत सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक और भोग का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह भक्तों के लिए प्रसाद का भी विशेष रूप है। इसलिए इस बार कान्हा जी के जन्मोत्सव पर पंचामृत बनाते समय सामग्री की मात्रा का खास ध्यान रखें। दूध-दही का 2:1 अनुपात अपनाकर आप स्वाद और गाढ़ेपन का बेहतर संतुलन पा सकते हैं और जन्माष्टमी की पूजा को और खास बना सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए

मथुरा में जन्माष्टमी के दौरान भव्य समारोह हुआ, जहां योगी आदित्यनाथ ने पूजा की और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मटकी फोड़ी और बच्चों को माखन-मिश्री खिलाई।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट और शुद्ध मोहन पेड़ा। बेसन, घी और चीनी से बनाने की सरल विधि।

आज जन्‍माष्‍टमी पर पढ़ें श्रीकृष्‍ण के जीवन से मिलने वाली कुछ सीख जो आज के दौर में भी काम आएंगी

आज जन्‍माष्‍टमी पर पढ़ें श्रीकृष्‍ण के जीवन से मिलने वाली कुछ सीख जो आज के दौर में भी काम आएंगी

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी से प्रेरित होकर कुछ महत्वपूर्ण जीवन शिक्षाएँ जानते हैं।

वंचितों के कल्याण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं श्रीकृष्ण: सीएम धामी

वंचितों के कल्याण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं श्रीकृष्ण: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए श्रीकृष्ण के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026