ISRO ने लॉन्च किया EOS-05

36 हजार KM से तस्वीरें लेने वाला भारत का पहला सैटेलाइट लॉन्च, चीन-पाक पर रखेगा नजर

भारतीय अंतरिक्ष संगठन ISRO ने EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जो रणनीतिक निगरानी और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा।

By : सोनिया रायकवार
36 हजार KM से तस्वीरें लेने वाला भारत का पहला सैटेलाइट लॉन्च, चीन-पाक पर रखेगा नजर

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार देर रात 2:55 बजे EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद EOS-05 सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंच गया। अब इसे करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर अपनी अंतिम कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

ऊंचाई से बड़े इलाकों पर लगातार नजर

EOS-05 की खासियत यह है कि यह करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से धरती की तस्वीरें ले सकेगा। ऐसा करने वाला यह भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में रहते हुए यह भारत और आसपास के बड़े इलाकों की लगातार तस्वीरें भेज सकता है। इससे पाकिस्तान-चीन सीमा समेत संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों की निगरानी में मदद मिलने की उम्मीद है।

बाढ़-चक्रवात समेत आपदाओं की निगरानी में मदद

EOS-05 का इस्तेमाल सिर्फ रणनीतिक निगरानी के लिए ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। सैटेलाइट से मिलने वाली तस्वीरों और डेटा की मदद से बाढ़, चक्रवात, भारी बारिश और जंगल की आग जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। इससे आपदा की स्थिति का जल्दी पता लगाने, नुकसान का आकलन करने और समय पर चेतावनी देने में मदद मिल सकती है।

दो खास कैमरे, बड़े इलाके की बार-बार इमेजिंग

EOS-05 में दो मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजर लगाए गए हैं, जो अलग-अलग प्रकाश तरंगों में धरती की तस्वीरें लेते हैं। इससे जमीन, पेड़-पौधों, पानी और पर्यावरण में होने वाले बदलावों की जानकारी मिल सकती है। इसकी खासियत बेहद छोटी चीजों की बारीक तस्वीर लेना नहीं, बल्कि बहुत ऊंचाई से बड़े इलाके की बार-बार तस्वीरें लेना है। यह लॉन्च ISRO के लिए भी अहम है, क्योंकि जनवरी 2026 में PSLV-C62 और मई 2025 में PSLV-C61 मिशन सफल नहीं हो पाए थे। ISRO प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, संगठन इस साल छह और मिशन लॉन्च करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ISRO की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का पल। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले GSLV-F17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। ISRO और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है।"

संबंधित सामग्री

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान 2026 की सफलता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

PETA इंडिया ने मांस उत्पादों के विज्ञापनों पर नियंत्रण की मांग की है, शराब और तंबाकू की तरह प्रतिबंध लागू करने का सुझाव दिया।

पान खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए

पान खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए

भारतीय परंपरा में पान का महत्व है, लेकिन तंबाकू और सुपारी युक्त पान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था, मुंह की बीमारियों, और पाचन समस्याओं में इससे बचना चाहिए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर