कालिदास समारोह की रूपरेखा

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

By : शिवम् पांडेय
प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों से प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठ गीतकारों, साहित्यकारों जैसे कवि प्रदीप, कृष्ण सरल, शिवमंगल सिंह सुमन और शरद जोशी की स्मृतियों पर आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाए। नाट्य विधा से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों, निर्देशकों को कला प्रदर्शन के अधिकाधिक अवसर मिलें। अखिल भारतीय कालिदास समारोह की गतिविधियों से युवाओं को भी प्राथमिकता पूर्वक जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय सभाकक्ष में 68वें कालिदास समारोह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री समारोह केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं। समारोह की केंद्रीय समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कालिदास समारोह आगामी 21 से 27 नवम्बर की अवधि में होना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कालिदास समारोह एक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। इसमें राज्य की प्रतिभाओं को अवसर मिलें और वे विभिन्न ऑनलाइन और ऑफ लाइन कला स्पर्धाओं से भी जुड़ें, ऐसी व्यवस्था की जाए। एकात्मधाम ओंकारेश्वर भी समारोह से जुड़े और संगीत विद्यालयों, विश्वविद्यालयों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात दिवसीय समारोह के लिए बनाई गई कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं के प्रतिनिधि भी समारोह की शोभा बढ़ाएं। पुलिस बैंड की प्रस्तुति भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि समारोह में पूर्व रंग के अंतर्गत 20 नवम्बर को मंगल कलश यात्रा और नांदी सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी। समारोह के शुभारंभ के दिवस पर 21 नवम्बर को अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके लिए शास्त्रीय वादन से जुड़े प्रख्यात कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। समारोह में 22 नवम्बर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति व्याख्यान, 23 नवम्बर को महाकवि कालिदास स्मृति व्याख्यान, 24 नवम्बर को पद्मश्री वाकणकर स्मृति व्याख्यान और संस्कृत नाटकों का मंचन, 25 नवम्बर को संस्कृत कवि समवाय: और हिंदी नाटक की प्रस्तुति, 26 नवम्बर को संत समागम और 27 नवम्बर को समापन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम होंगे।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मध्यप्रदेश में नई बस सेवा की शुरुआत, 14981 बसों के संचालन के लक्ष्य के साथ, यात्रियों की सुविधा और बेहतर प्रबंधन पर जोर।

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया, जो शहर को हरित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

भोपाल की लोअर लेक में प्रतिदिन 8 एमएलडी अनुपचारित सीवेज पहुंच रहा है, जिससे झील प्रदूषित हो रही है। नगर निगम और पीएचई को कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल के व्यापारी भूपेंद्र शर्मा ने आर्थिक संकट और धोखाधड़ी के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार ने सुसाइड नोट में दो लोगों पर आरोप लगाए हैं।

एमपी मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, हजारों करोड़ के विकास कार्य मंजूर

एमपी मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, हजारों करोड़ के विकास कार्य मंजूर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों के लिए 24,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसमें सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा शामिल हैं। अग्निवीरों को 20% आरक्षण भी मिलेगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर