हिमेश रेशमिया का पहला गरबा गीत

‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

सिंगर हिमेश रेशमिया ने नवरात्रि के लिए अपना पहला गरबा गीत 'जय अंबे बोल' रिलीज किया है। गाने को श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया गया है।

By : सोनिया रायकवार
‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

नवरात्रि के त्योहार से पहले सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया नया गरबा सॉन्ग लेकर आए हैं। सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना ‘जय अंबे बोल’ रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया यह गाना गरबा और सेलिब्रेशन के माहौल को और खास बनाता नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि ‘जय अंबे बोल’ हिमेश रेशमिया के म्यूजिक करियर का पहला गरबा सॉन्ग बताया जा रहा है। गाने के रिलीज होते ही इसे लेकर दर्शकों और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

हिमेश और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

‘जय अंबे बोल’ को श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की केमिस्ट्री के साथ गाने में गरबा का रंग देखने को मिलता है। श्रेया की आवाज और हिमेश का म्यूजिक मिलकर गाने को त्योहारों के माहौल के लिए खास बनाते हैं।

टाइटल ट्रैक के बाद आया नया गाना

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘जय अंबे बोल’ फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद रिलीज हुआ है। टाइटल ट्रैक के जरिए दर्शकों को फिल्म की कहानी में प्यार, परिवार और सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली थी।

अब नवरात्रि से पहले गरबा सॉन्ग की रिलीज ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, ऐसे में गाने का रिलीज टाइमिंग भी त्योहार के माहौल से जुड़ा हुआ है।

गाने पर फैंस का रिएक्शन

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोगों ने हिमेश रेशमिया की आवाज और गाने के म्यूजिक की तारीफ की है।

कुछ फैंस ने इसे डांस और गरबा के लिए शानदार ट्रैक बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद बॉलीवुड म्यूजिक में इस तरह का उत्सवी गाना सुनने को मिला है।

27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘ये प्रेम मोल लिया’ को राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर पेश किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित सामग्री

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर बवाल, भोपाल-इंदौर में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर गरबा पार्टनर के विज्ञापन

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर बवाल, भोपाल-इंदौर में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर गरबा पार्टनर के विज्ञापन

मध्य प्रदेश और अन्य भारतीय शहरों में 'रेंट ए गरबा पार्टनर' की सेवाएं विवादों में हैं, पुलिस और हिंदू संगठनों ने चिंता व्यक्त की है।

नवरात्रि के 9 दिन रखते हैं व्रत? जानिए योग और एक्सरसाइज करना सही है या नहीं

नवरात्रि के 9 दिन रखते हैं व्रत? जानिए योग और एक्सरसाइज करना सही है या नहीं

नवरात्रि के व्रत के दौरान योग करना सुरक्षित है, लेकिन एक्सरसाइज की तीव्रता और अवधि शरीर की क्षमता के अनुसार निर्धारित करनी चाहिए।

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

नवरात्रि 2026 के लिए फैशन ट्रेंड्स में इंडो-वेस्टर्न लुक, डेनिम जैकेट्स, मिनिमलिस्ट चनिया-चोली, और रिफाइंड मिरर वर्क के साथ नवीनता और आराम को प्राथमिकता दी जा रही है।

Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट्स के लिए नए फैशन ट्रेंड्स में हैंड-पेंटेड शूज, LED फुटवियर, गुजराती ज्वैलरी और कलरफुल हेयर एक्सेसरीज शामिल हैं।

अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दौरान भारत में नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ सहित कई प्रमुख धार्मिक त्योहार मनाए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर