ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

By : शिवम् पांडेय
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। दिल्ली, पटना, प्रयागराज, जयपुर, हैदराबाद और श्रीनगर समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। इस बीच चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। मामला चुनाव आयोग में फैसले लेने के तरीके और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR से जुड़ा है। याचिका में ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके कामकाज पर रोक लगाने की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के बाद हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के फैसलों को लेकर 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों का कहना था कि कुछ अहम फैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों और कुछ संगठनों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। आयोग का कहना है कि पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग ने यह भी कहा कि आंतरिक स्तर पर चर्चा या किसी मुद्दे पर अलग राय होना उसकी कामकाज की प्रक्रिया का हिस्सा है।

कई शहरों में प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कामकाज और SIR को लेकर सवाल उठाए। दिल्ली में जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की जानकारी देने के लिए आइसा की अध्यक्ष नेहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी की ओर से 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' करने की बात कही गई है।

सुप्रीम कोर्ट में क्या मांग की गई?

इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के नाम पर कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना लिए गए। याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग तीन सदस्यों वाली संवैधानिक संस्था है। ऐसे में आयोग के फैसलों में सभी सदस्यों की भूमिका और तय प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। याचिकाकर्ता ने आयोग के रिकॉर्ड की जांच के लिए SIT यानी विशेष जांच दल बनाने की मांग भी की है। इसके अलावा चुनाव आयोग के डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, उनकी फोरेंसिक जांच कराने और कथित तौर पर बिना मंजूरी लिए गए फैसलों की समीक्षा करने की मांग की गई है।

वोटर लिस्ट और SIR पर भी सवाल

याचिका में मतदाता सूची से जुड़े काम और SIR को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने वोटर लिस्ट में बदलाव से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और कुछ प्रक्रियाओं पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, याचिका में लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख और आगे की सुनवाई महत्वपूर्ण होगी। इस बीच ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। चुनाव आयोग ने अपने स्तर पर लगाए गए आरोपों से अलग तस्वीर पेश की है और कहा है कि उसके अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान 2026 की सफलता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

PETA इंडिया ने मांस उत्पादों के विज्ञापनों पर नियंत्रण की मांग की है, शराब और तंबाकू की तरह प्रतिबंध लागू करने का सुझाव दिया।

पान खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए

पान खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए

भारतीय परंपरा में पान का महत्व है, लेकिन तंबाकू और सुपारी युक्त पान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था, मुंह की बीमारियों, और पाचन समस्याओं में इससे बचना चाहिए।

10 दिन पहले अस्पताल में थीं, आज एशियाड में गोल्ड: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास

10 दिन पहले अस्पताल में थीं, आज एशियाड में गोल्ड: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में विमेंस ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। बीमारी से उबरकर उन्होंने यह कारनामा किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर