सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स

साबूदाना आलू चिप्स रेसिपी

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स

साबूदाना और आलू से बने चिप्स की रेसिपी जो सावन व्रत और नवरात्रि के लिए उपयुक्त है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और स्टोर करने में आसान है।

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

अगर आप भी सावन व्रत के लिए कुछ नमकीन और क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो साबूदाना आलू के कुरकुरे पापड़ जरूर बनाएं. ये पापड़ पूरे साल भर के लिए आप स्टोर कर सकते हैं और दो महीने बाद आने वाली नवरात्रि में भी काम आ सकते हैं. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

बाजार में मिलने वाली तली-भुनी नमकीन या चिप्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, साथ ही यह भी पक्का नहीं होता कि उनमें व्रत के नियमों का पालन हुआ है या नहीं. ऐसे में अगर आप घर पर शुद्ध तरीके से कुछ क्रिस्पी बनाना चाहते हैं, तो आलू और साबूदाना के चिप्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. खाने में ये जितने स्वादिष्ट और हल्के होते हैं, इन्हें बनाना उतना ही आसान होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार सही तरीके से बनाकर इन्हें सुखा लिया जाए, तो ये साल भर तक बिल्कुल फ्रेश रहते हैं और खराब नहीं होते. 

 

आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

आलू और साबूदाना चिप्स बनाने की सामग्री
साबूदाना: 1 कप (रातभर या 4-5 घंटे पानी में भिगोया हुआ)
आलू: 3-4 मीडियम साइज (छिले और उबले हुए)
सेंधा नमक : स्वादानुसार
जीरा या अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स या कुटी हुई काली मिर्च: 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया: थोड़ा सा
पानी: साबूदाना पकाने के लिए (लगभग 5-6 कप)
प्लास्टिक शीट या पॉलिथीन: चिप्स फैलाने के लिए

अब बनाने की विधि

साबूदाना और आलू तैयार करें:

सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें. इसे तब तक पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी न हो जाए.

दूसरी तरफ, उबले हुए आलूओं को अच्छी तरह मैश कर लें या कद्दूकस कर लें ताकि उनमें कोई गुठली न रहे.

मिश्रण मिलाएं:

जब साबूदाना पक जाए, तब गैस बंद कर दें और इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू मिला लें.

अब इसमें सेंधा नमक, जीरा, या काली मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.

चिप्स या पापड़ फैलाएं:

धूप वाली जगह पर एक साफ प्लास्टिक शीट या पॉलिथीन बिछा लें.

अब हाथ में थोड़ा सा पानी लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां जैसी लें या चम्मच की मदद से प्लास्टिक पर छोटे-छोटे चिप्स के आकार में फैलाते जाएं.

सुखाने की प्रक्रिया:

इन चिप्स को तेज धूप में 2 से 3 दिन के लिए अच्छी तरह सूखने दें. जब ये नीचे से आसानी से छूटने लगें तो इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी सुखा लें.

स्टोर कैसे करे  

जब चिप्स पूरी तरह सूखकर कड़क हो जाएं तो इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. ये साल भर तक बिल्कुल फ्रेश और क्रिस्पी रहेंगे. जब भी व्रत हो, इन्हें गर्म तेल में तलकर आनंद लें. वही बरसात के दिनों में इनमें सीलन न आए, इसलिए डिब्बे के अंदर एक सूती कपड़े में थोड़ा सा नमक बांधकर रख दें.

खास टिप्स 

आलू की क्वालिटी: चिप्स बनाते वक्त ध्यान रखें कि आलू में गांठें न हों. वरना फैलाते वक्त वे बीच से फट सकते हैं.


 

संबंधित सामग्री

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सनातन

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देना आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे शुभ संकेत, दैवीय कृपा और जीवन में सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा समझा जाता है।

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

सनातन

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।

बेलते समय टूट जाती हैं सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां, सावन व्रत के लिए इस तरह बनाएं, बनेंगी एक दम क्रिस्पी और फूली-फूली

लाइफ स्टाइल

बेलते समय टूट जाती हैं सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां, सावन व्रत के लिए इस तरह बनाएं, बनेंगी एक दम क्रिस्पी और फूली-फूली

सावन के पहले सोमवार को सिंघाड़े के आटे से बनी क्रिस्पी पूड़ियों की रेसिपी साझा की गई है, जो व्रत के दौरान खाने के लिए परफेक्ट हैं।

शिवमय हुआ उत्तराखंड, हरिद्वार पहुंचे 1 से ज्यादा भक्त, शिवालयों में लंबी कतारें

राज्य

शिवमय हुआ उत्तराखंड, हरिद्वार पहुंचे 1 से ज्यादा भक्त, शिवालयों में लंबी कतारें

उत्तराखंड में सावन के पहले और तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, कांवड़ यात्रा भी चरम पर।

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

देश-विदेश

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

सावन के पहले सोमवार को भारत के विभिन्न शिवालयों में लाखों भक्तों ने दर्शन किये। उज्जैन, देवघर, और वाराणसी में विशेष आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।