भोपाल में व्यापारी की आत्महत्या

भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल के व्यापारी भूपेंद्र शर्मा ने आर्थिक संकट और धोखाधड़ी के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार ने सुसाइड नोट में दो लोगों पर आरोप लगाए हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित फाइन अपार्टमेंट में 28 सितंबर की दोपहर 45 वर्षीय कारोबारी भूपेंद्र शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक आर्थिक परेशानी और कथित धोखाधड़ी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैंटीन का काम दिलाने के नाम पर 10 लाख लेने का आरोप

मृतक के बेटे दीप शर्मा ने बताया कि रोजगार छूटने के बाद भूपेंद्र की पहचान अमर अदानी नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि अमर ने करीब 10 लाख रुपये लेकर सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कैंटीन का काम दिलाने का भरोसा दिया था। बाद में काम नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगने पर रकम लौटाने से इनकार करने और दो लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप है।

सुसाइड नोट में दो लोगों पर लगाए आरोप

परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपे गए कथित सुसाइड नोट में अमर अदानी के अलावा भूपेंद्र के ससुर शिवनारायण शर्मा का भी नाम होने की बात कही गई है। परिवार का दावा है कि भूपेंद्र ने ससुर पर पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पत्नी और बच्चों के लिए लिखा संदेश

परिजनों के अनुसार कथित सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने अपनी पत्नी से हिम्मत बनाए रखने और दोनों बेटों का ध्यान रखने की बात लिखी है। उन्होंने कथित तौर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। पत्र में परिवार के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त की गई हैं।

सुसाइड नोट को लेकर पुलिस का अलग दावा

मामले में सुसाइड नोट को लेकर पुलिस और परिजनों के दावों में अंतर सामने आया है। बेटे का कहना है कि पत्र पुलिस को सौंपा गया है। वहीं गांधी नगर थाने के एएसआई जेएस पाटिल के अनुसार घटनास्थल से सीधे तौर पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए पत्र और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया, जो शहर को हरित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

भोपाल की लोअर लेक में प्रतिदिन 8 एमएलडी अनुपचारित सीवेज पहुंच रहा है, जिससे झील प्रदूषित हो रही है। नगर निगम और पीएचई को कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भोपाल में BJYM के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी का खुले बिजली के तार से करंट लगने के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए।

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर