भोपाल में झील प्रदूषण मामला

लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

भोपाल की लोअर लेक में प्रतिदिन 8 एमएलडी अनुपचारित सीवेज पहुंच रहा है, जिससे झील प्रदूषित हो रही है। नगर निगम और पीएचई को कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

By : दिव्या मिस्त्री
लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन

भोपाल की लोअर लेक में रोज करीब 8 एमएलडी अनुपचारित सीवेज पहुंचने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण की सेंट्रल जोन पीठ में हुई सुनवाई के दौरान रिपोर्ट में बताया गया कि 37 नालों को एसटीपी की ओर मोड़ने के बावजूद दो नालों से गंदा पानी सीधे झील में जा रहा है। इनमें बाणगंगा नाले से करीब 6 एमएलडी और पुराने मछली घर के पास बाणगंगा नाला क्षेत्र से करीब 2 एमएलडी सीवेज आने की बात कही गई है। मामला राशिद नूर खान बनाम कलेक्टर, भोपाल एवं अन्य के रूप में चल रहा है।

21 महीने में 2.10 करोड़ की गणना

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन भी किया गया है। इसमें 31 मार्च 2026 से 31 दिसंबर 2027 तक 21 महीने की अवधि को आधार बनाया गया। अधिकरण के पूर्व आदेशों के अनुसार प्रति नाला प्रति माह 5 लाख रुपये की दर से गणना की गई। दो नालों के हिसाब से 21 महीने की राशि 2.10 करोड़ रुपये बैठती है। हालांकि यह अंतिम क्षतिपूर्ति नहीं है। वास्तविक अवधि, उपचार व्यवस्था और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद अंतिम राशि तय होगी।

10 एमएलडी एसटीपी का काम शुरू

नगर निगम ने बताया कि दोनों स्रोतों से आने वाले सीवेज के उपचार के लिए 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का काम 11 सितंबर 2026 से शुरू किया गया है। इसे 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। हालांकि सुनवाई में यह सवाल भी महत्वपूर्ण रहा कि एसटीपी बनने तक रोज झील में पहुंच रहे करीब 80 लाख लीटर अनुपचारित पानी को रोकने की तत्काल व्यवस्था क्या है।

पीएचई प्रमुख सचिव को बनाया पक्षकार

सीवेज उपचार और झील के रखरखाव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की भूमिका सामने आने पर एनजीटी ने विभाग के प्रमुख सचिव को मामले में आवश्यक पक्षकार बनाया है। विभाग को 15 दिन में जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट पेश करनी होगी। नगर निगम को भी वेटलैंड की सुरक्षा, अनुपचारित पानी के प्रवाह को रोकने और अवैध निर्माण हटाने को लेकर जवाब देना होगा।

वेटलैंड में निर्माण पर भी सख्ती

सुनवाई के दौरान लोअर लेक के वेटलैंड क्षेत्र में विभिन्न निर्माणों का मुद्दा भी उठाया गया। अधिकरण ने संबंधित पक्षों को जवाब और आपत्ति दाखिल करने का अवसर दिया है। साथ ही वेटलैंड के भीतर किसी भी अनधिकृत निर्माण को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली कार्रवाई में सीवेज रोकने, झील की सुरक्षा और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति से जुड़े कदमों की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया, जो शहर को हरित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल में कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोप,फाइन अपार्टमेंट में कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल के व्यापारी भूपेंद्र शर्मा ने आर्थिक संकट और धोखाधड़ी के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार ने सुसाइड नोट में दो लोगों पर आरोप लगाए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भोपाल में BJYM के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी का खुले बिजली के तार से करंट लगने के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए।

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर