राजस्थान सड़क मरम्मत अभियान

राजस्थान की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त! सरकार ने मंजूर किए 387 करोड़

राजस्थान सरकार ने मानसून के दौरान सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान तेज किया। 309 निकायों में चल रहा है काम, 5 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य।

By : शिवम् पांडेय
राजस्थान की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त! सरकार ने मंजूर किए 387 करोड़

राजस्थान सड़क मरम्मत अभियान

मानसून के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सड़क मरम्मत का अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के स्थानीय निकायों में खराब सड़कों की पहचान और उनकी मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकारी जानकारी के मुताबिक, राज्य के 309 स्थानीय निकायों में सड़क पैच रिपेयर का अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 166 निकायों में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है, जबकि 143 निकायों में काम अभी जारी है। सरकार ने बाकी काम 5 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

कोटा जोन में पूरा हुआ पैच रिपेयर का काम

सड़क मरम्मत अभियान में कोटा जोन का प्रदर्शन सबसे बेहतर बताया गया है। यहां शामिल सभी 28 स्थानीय निकायों में स्वीकृत पैच रिपेयर का काम पूरा कर लिया गया है। बीकानेर जोन में 37 में से 35 निकायों में मरम्मत पूरी हो चुकी है। वहीं जयपुर-द्वितीय जोन में 47 में से 43 स्थानीय निकायों में पैच रिपेयर का काम पूरा किया जा चुका है। सरकार का फोकस उन इलाकों पर है जहां बारिश के बाद सड़कें ज्यादा खराब हुई हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

48 से 72 घंटे में भरने होंगे सड़क के गड्ढे

सरकार ने गड्ढों की पहचान और उनकी मरम्मत के लिए समय-सीमा भी तय की है। इसके तहत सड़कों का नियमित सर्वे कराया जा रहा है। किसी सड़क पर गड्ढा मिलने के बाद उसे 48 से 72 घंटे के भीतर कोल्ड मिक्स या हॉट मिक्स के जरिए भरने का लक्ष्य रखा गया है। काम की निगरानी के लिए डिजिटल व्यवस्था का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ‘सुगम पथ पोर्टल’, GPS फोटो और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए यह ट्रैक किया जा रहा है कि किस स्थान पर मरम्मत हुई और काम की प्रगति कितनी है। इस व्यवस्था से काम में देरी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित एजेंसी या ठेकेदार की जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।

सड़क मरम्मत के लिए ₹387 करोड़ की मंजूरी

राजस्थान में सड़क नेटवर्क काफी बड़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 2 लाख 12 हजार 556 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। इनमें 58 हजार 919 किलोमीटर सड़कें मरम्मत योग्य और करीब 55 हजार 340 किलोमीटर सड़कें पैचेबल श्रेणी में बताई गई हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से अब तक 387 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें करीब 175 करोड़ रुपये से जुड़े कार्य पूरे किए जा रहे हैं। बाकी राशि का इस्तेमाल प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा खराब सड़कों की मरम्मत में किया जा रहा है।

सड़कों के लिए भी 1,262 करोड़ के काम

सरकार ने सिर्फ मौजूदा गड्ढों को भरने तक अभियान सीमित नहीं रखा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए भी नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत 2,055 नए सड़क कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में करीब 4,529 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत 1,262 करोड़ रुपये बताई गई है। संबंधित कामों के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जा चुके हैं।

मानसून में लगातार निगरानी का दावा

राज्य सरकार का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों को भरना नहीं है। सरकार प्रदेश में लंबे समय के लिए सुरक्षित और बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार करने पर भी जोर दे रही है। मानसून के दौरान सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को खराब हिस्सों की पहचान कर समय पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी कम किया जा सके।

संबंधित सामग्री

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश के मौसम में मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की अतिरिक्त नमी और तेल को सोखने में मदद करती है, पर यह डैंड्रफ का मेडिकल इलाज नहीं है।

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज, अजमेर-उदयपुर की सूची आज देर रात तक संभव

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज, अजमेर-उदयपुर की सूची आज देर रात तक संभव

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा नजदीक आने पर BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने में व्यस्त हैं।

नेपाल में बाढ़ का कहर, 472 मौतें और 1500 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल में बाढ़ का कहर, 472 मौतें और 1500 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से बड़ी तबाही। 472 लोगों की मौत, 1500 से अधिक लापता। भारी नुकसान और राहत कार्यों में चुनौतियाँ।

CM भजनलाल को महिलाओं ने बांधी राखी, BJP के रक्षाबंधन कार्यक्रम पर गरमाई सियासत

CM भजनलाल को महिलाओं ने बांधी राखी, BJP के रक्षाबंधन कार्यक्रम पर गरमाई सियासत

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विपक्ष नेता टीकाराम जूली के बीच विकास और रोजगार के मुद्दे पर तीव्र बहस हुई।

विकास की बयार: धामी सरकार ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए कहां कितना होगा खर्च

विकास की बयार: धामी सरकार ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए कहां कितना होगा खर्च

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी, जिससे स्थानीय सुविधाएँ और कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 30 Aug 2026