सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान की वापसी

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

सरफराज खान की team india में वापसीसाई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान की वापसी |

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की करीब दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने रविवार शाम इसकी आधिकारिक जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। सरफराज इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

2024 में खेला था आखिरी टेस्ट

सरफराज खान ने अपना पिछला टेस्ट मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम में वापसी ऐसे समय हुई है, जब भारतीय बल्लेबाजी क्रम को साई सुदर्शन की चोट से झटका लगा है। सुदर्शन ने हाल ही में इंडिया-A की ओर से श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो शतक लगाए थे।

साई सुदर्शन की रिकवरी जारी

BCCI ने साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपडेट दिया है। वे बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं और उनकी रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुदर्शन को पिछले महीने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।

चोटों से जूझ रही टीम इंडिया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग, नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स और आकाश दीप पीठ की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान।

संबंधित सामग्री

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

खेल

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

देश-विदेश

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। जडेजा की वापसी और सारांश जैन नए चेहरे के रूप में शामिल।