काला धागा पहनने के नियम

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए इसके सही नियम

काला धागा विशेष रूप से शनि, राहु-केतु और भैरव बाबा से संबंधित है, जो बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है। इसे सही विधि से पहनने पर लाभ होता है।

By : हेमा गुप्ता
किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए  इसके सही नियम

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए इसके सही नियम

Rules for Wearing a Black Thread:काला धागा शनि, राहु-केतु और भैरव बाबा से जुड़ा माना जाता है। इसे मुख्य रूप से बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन की बाधाओं से बचाव के लिए पहना जाता है। ज्योतिष शास्त्र और लोक मान्यताओं के अनुसार, सही विधि से पहनने पर यह धागा सकारात्मक परिणाम देता है। नीचे विस्तार से जानें काला धागा बांधने के नियम।

क्यों बांधा जाता है काला धागा?

काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है, जिससे पहनने वाले व्यक्ति पर बुरी नजर और नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ता। यह शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव, राहु-केतु दोष और विभिन्न जीवन समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। कई लोग इसे स्वास्थ्य, तरक्की और बाधा मुक्ति के लिए भी धारण करते हैं।

काला धागा किस हाथ में बांधना चाहिए?

काला धागा दाएं हाथ (सीधे हाथ) की कलाई पर बांधना सबसे उत्तम माना जाता है। इससे बिगड़े काम बनने लगते हैं, बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं।

नजर दोष से बचाव के लिए 

नजर दोष से बचने के लिए अभिमंत्रित या शनिवार को शनिदेव की पूजा में इस्तेमाल किया गया काला धागा ही पहनना चाहिए।  अगर कलाई पर बांधना संभव न हो तो गले में भी धारण किया जा सकता है।  

वैष्णो देवी मंदिर से भैरो बाबा का काला धागा लाकर पहनना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।  यदि संभव हो तो अभिजीत मुहूर्त या ब्रह्म मुहूर्त में धारण करें।

काला धागा हाथ में कितनी बार लपेटें?

1. धागे को 2, 4, 6 या 8 बार लपेटना उचित है।  
2. पहले इसमें 9 गांठें अवश्य बांधें।  
3. ध्यान रखें कि जिस हाथ में काला धागा बांध रहे हैं, उसमें लाल या पीला धागा पहले से न बंधा हो।
4. मुख्य मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” — कम से कम 21 या 108 बार जपें।  

संबंधित सामग्री

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

बेडरूम में दवाईयाँ रखने से राहु खराब होता है, जुते रखने से शनि, और आईना रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

राहु के नकारात्मक प्रभाव से उथल-पुथल और सामाजिक बदनामी का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए एक साधारण उपाय सुझाया गया है।

पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

दक्षिणा, धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दी जाने वाली वस्तु, पैसा या सेवा है जो गुरु और पंडितों के प्रति सम्मान और आभार दर्शाता है।

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

Amazon पर श्री राम मंदिर प्रसाद के नाम पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। CCPA ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना।

उत्तराखंड के जंगलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, युवा IFS अफसरों को CM धामी की नसीहत

उत्तराखंड के जंगलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, युवा IFS अफसरों को CM धामी की नसीहत

उत्तराखंड में वन संरक्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसमें पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026