Commonwealth Games 2030 India bid: कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं एनिवर्सरी, भारत ने ...

commonwealth-games-2030-india-bid-ahmedabad-host

Commonwealth Games 2030 India bid: कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं एनिवर्सरी, भारत ने जताई मेजबानी की दावेदारी...

commonwealth games 2030 india bid कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं एनिवर्सरी भारत ने जताई मेजबानी की दावेदारी

Badminton World Championship: वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रखा गया प्रस्ताव...

हर्ष सांघवी ने बताया कि भारत ने यह बोली 29 अगस्त को पेश की, क्योंकि यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल है और देश खेलों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना चाहता है।

अहमदाबाद का कॉम्पैक्ट सिटी मॉडल...

मंत्री ने बताया कि अहमदाबाद को कॉम्पैक्ट सिटी मॉडल के तहत तैयार किया जाएगा। यानी खेल स्थल, ट्रेनिंग सुविधाएं और खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सब एक-दूसरे के नजदीक होंगी। इससे खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

भारत का विजन – वसुधैव कुटुंबकम...

हर्ष सांघवी ने कहा कि भारत का विजन “वसुधैव कुटुंबकम” और “अतिथि देवो भव” पर आधारित है। गेम्स के आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और मानवाधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि यह बोली भारत को एक प्रमुख खेल राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

सरकार और IOA से मिली मंजूरी...

भारत की इस दावेदारी को पहले 14 अगस्त को भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और फिर 27 अगस्त को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। नवंबर के आखिर में यह तय होगा कि भारत को मेजबानी मिलेगी या नहीं। कनाडा के रेस से बाहर हो जाने के बाद भारत के चांस और भी मजबूत हो गए हैं। हाल ही में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की टीम ने अहमदाबाद का दौरा कर आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया था।

बिडिंग प्रक्रिया कैसे होती है?

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल करने की प्रक्रिया पांच स्टेप्स में पूरी होती है: 1. इच्छुक देश कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स को आवेदन करता है। 2. नेशनल ओलिंपिक कमेटी से मंजूरी लेनी होती है। 3. देश की सरकार से अनुमति के बाद फाइनल बिड दी जाती है। 4. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स अधिकारी संभावित होस्ट सिटी का निरीक्षण करते हैं। 5. जनरल असेंबली फाइनल होस्ट शहर की घोषणा करती है।

पहले भी बड़े आयोजन कर चुका है भारत

भारत पहले भी बड़े मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी कर चुका है। 1. 1951 और 1982 एशियन गेम्स 2. 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स (दिल्ली) इसके अलावा भारत ने पिछले साल 2036 ओलिंपिक गेम्स की दावेदारी भी पेश की थी। वर्तमान में 2028 ओलिंपिक लॉस एंजिलिस और 2032 ओलिंपिक ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) में होने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

राज्य

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला परिषद चुनाव के लिये विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर ने एक दूसरे पर निशाना साधा।