Badminton World Championship: वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत...

badminton-world-championship-2025-pv-sindhu-mixed-doubles-win

Badminton World Championship: वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत...

badminton world championship वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत

Badminton World Championship: ओलिंपिक डबल मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। राउंड ऑफ 16 में उनका सामना चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी वांग झी से हुआ, जिसे सिंधु ने सीधे गेम में हराया। यह मुकाबला सिंधु और वांग के पांचवें हेड-टू-हेड में तीसरी जीत रही। Read More: Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर… वर्ल्ड नंबर-15 सिंधु ने पहले गेम में कड़ी टक्कर के बाद 21-19 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में उन्होंने 12-6 की बढ़त बनाई और इसे 21-15 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरिया की आन से यंग से हो सकता है।

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव-तनिषा का कमबैक...

भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी, ध्रुव कपिला और तनिषा कृष्टो, ने भी राउंड ऑफ 16 में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-2 हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी तांग चुन मिन और से यिंग सुट को पहले गेम में 19-21 से हरा दिया, लेकिन दूसरे गेम में 21-12 की शानदार वापसी की। तीसरे गेम में 21-15 से जीतते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

मेंस सिंगल्स में भारत की चुनौती समाप्त...

भारत के पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी एचएस प्रणय की चुनौती राउंड ऑफ 32 में समाप्त हो गई। उन्होंने डेनमार्क के वर्ल्ड नंबर-2 आंद्रेस एंटोनसेन से मुकाबला किया। पहला गेम 21-7 से हारने के बाद प्रणय ने दूसरा गेम 21-17 से जीता, लेकिन तीसरे गेम में 23-21 से हार गए। इससे पहले राउंड ऑफ 64 में लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की टीम ने दिखाया दम...

सिंधु के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने और मिक्स्ड डबल्स जोड़ी की सफलता के साथ भारत ने इस चैम्पियनशिप में अपनी ताकत दिखाई है। फैंस अब सिंधु के अगले मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारत का दबदबा और बढ़ेगा।      

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।