Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर...

diamond-league-2025-neeraj-chopra-silver-85m-throw

Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर...

neeraj diamond league 2025 नीरज ने 8501 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर

Neeraj Diamond League 2025: डायमंड लीग फाइनल 2025 स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह नीरज का डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल है। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। Read More: Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी…

नीरज का कुछ इस तरह प्रदर्शन रहा...

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 मीटर का थ्रो किया इसके बाद वो लगातार 3 बार फाउल हुए। आखिर में उनका अंतिम थ्रो 85.01 मीटर का रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

डायमंड लीग 2025 की सीजन रिपोर्ट...

नीरज का यह सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल सात प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें चार बार जीत दर्ज की और तीन बार उपविजेता रहे। मई में दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो करके उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा, पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर का थ्रो कर उन्होंने विजयी प्रदर्शन किया।

मैच के बाद नीरज का बयान...

नीरज ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, "आज का दिन थोड़ा मुश्किल था। खेल में हमेशा कुछ कठिन दिन आते हैं। फिर भी, मैंने आखिरी थ्रो में 85 मीटर से ज्यादा की दूरी हासिल की। मेरी टाइमिंग सही नहीं थी, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के लिए अभी तीन हफ्ते बाकी हैं। मैं अपनी तैयारी और टाइमिंग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।"

डायमंड लीग क्या है?

डायमंड लीग एथलेटिक्स का एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसमें 16 मेंस और विमेंस इवेंट होते हैं। हर साल मई से सितंबर तक इसका सीजन चलता है, और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं और टॉप-10 खिलाड़ी फाइनल में जगह पाते हैं। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया जाता है।

 वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरेंगे नीरज...

नीरज चोपड़ा 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अपने खिताब का बचाव करेंगे। पिछले साल उन्होंने बुडापेस्ट में 88.17 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उनके फोकस और तैयारी पर सभी की नजरें होंगी।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।