भारत के स्टार क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह को लोग एक राजनेता से ज्यादा एक क्रिकेट सेलिब्रिटी के रूप में देखते है। हाल ही में हरभजन सिंह ने जब नशे में स्टैचू 2 बंदों का वीडियो शेयर किया, तो वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। उनका कैप्शन भी बेहद जोरदार था कि ‘मेरे पंजाब को बख्स दो।’ इंटरनेट पर ‘ड्रग्स’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मगर पंजाब पुलिस ने वीडियो देखा, तो दावे को नकार दिया।
हरभजन सिंह ने जो वीडियो पोस्ट किया
उसमें दो बंदे अटके हुए नजर आते हैं। यह असर रोइन/स्मैक (या चिट्टा) का भी हो सकता है। जो इंसान को बिल्कुल थाम सा देता है। इस नशे से सिर्फ और सिर्फ शरीर बर्बाद होती है। इस ड्रग्स का रिएक्शन ऐसा होता है कि शरीर आगे की ओर झुक जाता, संतुलन बिगड़ जाता है। रिएक्शन बहुत स्लो हो जाता है और उनींदापन होने लगता है। खैर, हरभजन सिंह ने इमोशनल कैप्शन के साथ दावा किया कि वीडियो पंजाब का है।
मेरे पंजाब को नजर लग गई!
भज्जी ने X पर वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मेरे दोस्त, हमारे पंजाब को बुरी नजर लग गई है। सरकारों ने पंजाब और यहां के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। यह सब देखकर रोना आता है। मेरे पंजाब को माफ कर दो... पंजाब को बख्श दो। ये पंजाब को कहां ले आए हैं? जो पंजाब कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था। आज उसी पंजाब के युवा नशे की गिरफ्त में हैं।
हरभजन सिंह आगे लिखते हैं कि अभी भी वक्त है। मेरे पंजाब को बचा लो। पंजाब के युवाओं को बचा लो। भज्जी का यह पोस्ट वायरल हो गया। जिस पर अब पंजाब पुलिस का भी जवाब आ गया है।
अरे पंजाब का है ही नहीं!
पंजाब पुलिस ने इस भज्जी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह राजस्थान के श्री गंगानगर का है। पंजाब का नहीं और इसका पंजाब पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की घटना नहीं बन जाती।
हरभजन सिंह के X पोस्ट पर रिएक्ट

पंजाब पुलिस से यूजर्स कमेंट सेक्शन में दो सवाल पूछ रहे हैं। पहला ये कि अगर भज्जी गलत है, तो उनपर लीगल एक्शन ले। दूसरा ये कि क्या पंजाब में ड्रग्स बिल्कुल नहीं हो रहा, सब झूठ है। एक यूजर ने पंजाब पुलिस से सवाल किया कि तो क्या पंजाब में ड्रग्स और कार्टेल की कोई बड़ी समस्या नहीं है?