सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का खात्मा

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

सीएम साय ने कसा तंज कांग्रेस को खुश होना चाहिए कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर हमला बोला है। बस्तर के 92 गांव में पहली बार ध्वजारोहण को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस को खुश होना चाहिए क्योंकि देश से नक्सलवाद की समस्या का खत्मा हो गया है।छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को खुश होना चाहिए की 40 साल पुरानी समस्या का समाधान हो गया। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

सीएम साय ने कहा यह 

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनको खुश होना चाहिए कि चार दशकों से भी ज्यादा समय तक बस्तर नक्सलवाद से ग्रसित रहा और जब नक्सलवाद से मुक्त हो गया। नक्सलवाद के समाप्ति के बाद बस्तर के 90 से ज्यादा गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें तो सबको खुश होना चाहिए।

सीएम ने बताई सफलता

सीएम साय ने कहा- ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की सरकार के कारण यहां तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के हर काम को पूरा किया जा रहा है। 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। किसानों से किया वादा पूरा कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं-बहनों को हर महीने 1,000 रुपये दे रहे हैं।

मोदी के नेतृत्व में बड़ा देश का मान

सीएम साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश तेजी से विकास कर रहा है। आर्थिक रूप से देश 10वें स्थान पर था, आज वह चौथे स्थान पर है। आज वे एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त भी है, समृद्ध भी है।

92 गांवों में पहली बार ध्वजा रोहण 

कभी माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के 92 गांवों में आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। इनमें बीजापुर जिले के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के नौ गांव शामिल हैं। पहले इन इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव था लेकिन नक्सलवाद खत्म होने के बाद यहां पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

राज्य

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

छत्तीसगढ़ में नक्सली महिलाओं ने पारंपरिक हथकरघा वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया, जिससे उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

राज्य

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

साय सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात ,राजनांदगांव में बनेगी EMC 2.0

राज्य

साय सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात ,राजनांदगांव में बनेगी EMC 2.0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नया इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित होगा, जिससे 9,000 नई नौकरियां और ₹3,000 करोड़ का निवेश संभावना है।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।