योगी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए। अपराध में कमी और पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार की प्रशंसा की गई।

By : शिवम् पांडेय
वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

योगी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

लखनऊ, 1 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में व्यापक बदलाव आया है और अत्याधुनिक संसाधनों व तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है।

अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ा

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। पुलिसिंग में काफी बदलाव आया है और अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ा है। ऋतुल कुमार वर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।  उन्होंने कहा कि करीब 15-16 वर्षों की सेवा में उन्होंने पुलिसिंग का बदलता स्वरूप देखा है और वर्तमान में पहले से बेहतर माहौल है।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात

एसटीएफ वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को राष्ट्रपति वीरता पदक और मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मान उनके और परिवार के लिए खुशी का क्षण है। पुलिस को कार्य करने की स्वतंत्रता मिलने और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है कि अपराध में कमी आई है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। इसी क्रम में संभल में सीओ के पद पर तैनात कुलदीप कुमार को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात है। पुलिस ने समय के साथ खुद को बदला है और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। 

आज यूपी पुलिस देश में नंबर वन

कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा है कि यूपी पुलिस आज देश की नंबर वन पुलिस है। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन मुख्यमंत्री को अब तक टीवी और अखबारों में देखते थे, उनके हाथों से पदक मिलना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। एसटीएफ में तैनात अंगद सिंह यादव को गैलेंट्री पदक मिला। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए मिला यह सम्मान उनके और परिवार के लिए गर्व का विषय है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में डर

मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में डर और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस सुधारों पर भी काम हो रहा है और पुलिसकर्मियों की आवास समेत मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया गया है। उपनिरीक्षक अजय वर्मा को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक संसाधनों के आने से पुलिसिंग बेहतर हुई है और पुलिसकर्मी अधिक प्रभावी ढंग से अपना कार्य कर पा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

टोटी चोर अखिलेश  की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

टोटी चोर अखिलेश की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान अपराध में वृद्धि हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर हिंसा और बदायूं कांड प्रमुख थे।

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में दो साधुओं की मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खनन विभाग से जुड़े फैसलों की जांच में CBI ने उन्हें गवाह के तौर पर नोटिस भेजा।

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा संभव 6.0 अभियान के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम और पोषण स्थिति में सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर