अखिलेश यादव की CBI जांच

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खनन विभाग से जुड़े फैसलों की जांच में CBI ने उन्हें गवाह के तौर पर नोटिस भेजा।

By : शिवम् पांडेय
अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव लंबे समय से एक प्रमुख चेहरा रहे हैं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल से जुड़े कुछ मामले आज भी राजनीतिक और कानूनी चर्चा का हिस्सा हैं। इनमें हमीरपुर का कथित अवैध खनन मामला भी शामिल है, जिसकी जांच CBI ने की थी।मामला उस दौर का है जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और उनके पास खनन विभाग का प्रभार भी रहा था। बाद में खनन पट्टों के आवंटन और उनके नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच शुरू हुई।

खनन पट्टों पर उठे सवाल

हमीरपुर में वर्ष 2012 से 2016 के बीच खनन पट्टों को जारी करने और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया जांच के घेरे में आई। आरोपों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने और नियमों के विपरीत खनन पट्टे दिए जाने की बात शामिल थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मामले की जांच अपने हाथ में ली। जांच के दायरे में तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों, पट्टाधारकों और अन्य संबंधित लोगों को शामिल किया गया।

2019 में CBI की छापेमारी

जनवरी 2019 में CBI ने मामले से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। तत्कालीन हमीरपुर जिलाधिकारी बी. चंद्रकला से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया और तत्कालीन सरकार के दौरान खनन व्यवस्था को लेकर राजनीतिक सवाल उठे।

अखिलेश यादव को CBI ने क्यों बुलाया?

फरवरी 2024 में CBI ने अखिलेश यादव को CrPC की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया। इस प्रावधान के तहत जांच एजेंसी ऐसे व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है, जिसके पास जांच से संबंधित जानकारी होने की संभावना हो। अखिलेश यादव का नाम जांच में इसलिए महत्वपूर्ण हुआ क्योंकि जिस अवधि के फैसलों की जांच हो रही थी, उस दौरान वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और खनन विभाग उनके पास रहा था हालांकि, नोटिस में उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया गया था। 

संबंधित सामग्री

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज:SIR से जुड़ा एकतरफा फैसला लेने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज:SIR से जुड़ा एकतरफा फैसला लेने का आरोप

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर SC में सुनवाई होगी। याचिकाएँ SIR से जुड़े एकतरफा फैसलों और चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए निर्णयों की जांच की मांग करती हैं।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर