भीषण आग गाजियाबाद के गोदाम में

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

By : शिवम् पांडेय
गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में गुरुवार को एक ऑनलाइन शॉपिंग डिलीवरी मार्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना न्याय खंड-1 स्थित काला पत्थर रोड की बताई जा रही है। आग लगते ही कुछ ही देर में लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआती जानकारी में सिलेंडर में ब्लास्ट होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही गाजियाबाद के अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। अब तक 8 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आसपास की कुछ दुकानें भी आई हैं। फायर कर्मी आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

CM योगी ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

टोटी चोर अखिलेश  की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

टोटी चोर अखिलेश की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान अपराध में वृद्धि हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर हिंसा और बदायूं कांड प्रमुख थे।

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में दो साधुओं की मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खनन विभाग से जुड़े फैसलों की जांच में CBI ने उन्हें गवाह के तौर पर नोटिस भेजा।

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए। अपराध में कमी और पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार की प्रशंसा की गई।

कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा संभव 6.0 अभियान के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम और पोषण स्थिति में सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर