योगी सरकार का संभव 6.0 अभियान

कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा संभव 6.0 अभियान के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम और पोषण स्थिति में सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

By : शिवम् पांडेय
कुपोषण पर योगी सरकार का ‘संभव’ प्रहार, 26 जिलों में 395 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल

योगी सरकार का संभव 6.0 अभियान

लखनऊ, 01 अक्टूबर।* उत्तर प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम और बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के लिए योगी सरकार के संभव 6.0 अभियान को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की कवायद तेज है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ यूनिसेफ की राज्य एवं मंडलीय टीमें लगातार क्षेत्रीय अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) कर अभियान की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता और विभागीय समन्वय का जायजा ले रही हैं। अब तक 26 जनपदों के 395 आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण किया जा चुका है।

395 केंद्रों पर परखी गई पोषण सेवाओं की गुणवत्ता

अनुश्रवण के दौरान बच्चों के वजन और लंबाई-ऊंचाई की माप, वृद्धि निगरानी, संभव 6.0 की गतिविधियों और माइक्रोप्लान के क्रियान्वयन को देखा गया। अधिकांश केंद्रों पर वृद्धि निगरानी के आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मापन संबंधी व्यावहारिक दक्षता सामान्यतः अच्छी पाई गई।

26 जिलों में विभागीय समन्वय की मजबूत तस्वीर

26 जिलों में आकलन के दौरान अधिकांश जनपदों में आईसीडीएस, स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग के बीच समन्वय तथा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सकारात्मक मिली। जनपद स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर नियमित समीक्षा बैठकों, प्रशिक्षण और अभिमुखीकरण के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है।

आगरा, एटा और फिरोजाबाद में भी टीम ने किया दौरा

यूनिसेफ की राज्य स्तरीय टीम के डॉ. सन्दीप सेठ ने हाल में आगरा, एटा और फिरोजाबाद में क्षेत्रीय अनुश्रवण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर संभव 6.0 की गतिविधियों और वृद्धि निगरानी का जायजा लेने के साथ अधिकारियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं से संवाद कर आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए गए।

दस्तावेजीकरण, प्रशिक्षण को और मिलेगा जोर

बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा राज्य पोषण मिशन की निदेशक हर्षिता माथुर ने बताया कि अनुश्रवण में कुछ स्थानों पर गतिविधियों के बेहतर संचालन के बावजूद दस्तावेजीकरण मजबूत करने की जरूरत सामने आई। माइक्रोप्लान, बैठक कार्यवाही, फील्ड विजिट और एक्शन टेकन रिपोर्ट को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की वृद्धि निगरानी उपकरण (जीएमडीएस), संभव 6.0 और गंभीर कुपोषण (एसएएम) की पहचान एवं प्रबंधन संबंधी तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

टोटी चोर अखिलेश  की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

टोटी चोर अखिलेश की सरकार का हिसाब! UP के अपराध आंकड़ों पर सवाल, हत्या-रेप से लेकर दंगों तक

2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान अपराध में वृद्धि हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर हिंसा और बदायूं कांड प्रमुख थे।

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में दो साधुओं की मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

अखिलेश यादव के कार्यकाल से जुड़ा खनन मामला, CBI जांच ने उठाए कई गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खनन विभाग से जुड़े फैसलों की जांच में CBI ने उन्हें गवाह के तौर पर नोटिस भेजा।

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए। अपराध में कमी और पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार की प्रशंसा की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर