यमुनानगर में भव्य मैराथन की तैयारी

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 26 जुलाई को 10 किमी मैराथन आयोजित हो रही है, जिसमें हरियाणा के सीएम भी शामिल होंगे।

By : रोहन उमक
नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के लिए आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 26 जुलाई को होने वाली इस भव्य दौड़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। सीएम सैनी सुबह 5:15 बजे जगाधरी के मटका चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में अब तक 31 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के साथ कई राज्यों से पहुंचेंगे प्रतिभागी

मैराथन में केवल हरियाणा के ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के प्रतिभागियों ने भी दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

जिला प्रशासन के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तारीख 24 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक प्रतिभागियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी दौड़

10 किलोमीटर लंबी यह मैराथन 26 जुलाई की सुबह मटका चौक, जगाधरी से शुरू होगी। दौड़ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। दौड़ में पहले स्थान पर रहने वाले 10 युवकों और 10 युवतियों को मंच पर सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

यमुनानगर की उपायुक्त प्रीति ने बताया कि अब तक कुल 31,268 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 17,599 पुरुष, 13,636 महिलाएं और 33 अन्य प्रतिभागी शामिल हैं।

डीसी प्रीति की बैठक का एक दृश्य

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मैराथन के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि दौड़ के पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, स्वच्छता और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

मैराथन के सफल आयोजन के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, परिवहन विभाग समेत कई अन्य विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि हजारों प्रतिभागियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सबसे बड़े जनभागीदारी वाले आयोजनों में शामिल करने की तैयारी

बैठक का एक दृश्य

जिला प्रशासन इस मैराथन को यमुनानगर के सबसे बड़े जनभागीदारी वाले आयोजनों में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रशासन ने इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे 24 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं और नशामुक्त समाज के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में 'मन की बात' के 137वें संस्करण का प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।

WWE स्टार ‘द ग्रेट खली’ की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे रेसलर

WWE स्टार ‘द ग्रेट खली’ की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे रेसलर

द ग्रेट खली की कार हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद खली ने अपनी यात्रा दूसरी कार से जारी रखी।

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में 175 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

हरियाणा में छात्रों को बड़ी राहत, अब वैध रोडवेज पास पर ई-बसों में भी किया जा सकेगा मुफ्त सफर

हरियाणा में छात्रों को बड़ी राहत, अब वैध रोडवेज पास पर ई-बसों में भी किया जा सकेगा मुफ्त सफर

हरियाणा के छात्रों को अब इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें नया पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026