गोरखपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
जनपद फतेहपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 28, 2026
अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को…
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
राहत कार्य तेज करने के निर्देश
सीएम योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा।
परिजनों से लगातार संवाद के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मृतकों के परिजनों और घायलों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार आवश्यक वस्तुएं और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।