सीएम योगी का जनता दर्शन

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए।

By : सोनिया रायकवार
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।

लापरवाही मिली तो तय होगी जवाबदेही

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने हुए जनता दर्शन में सीएम योगी खुद लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने सभी के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त निर्देश

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े विवादों की शिकायतें भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने या कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। जरूरतमंदों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने और आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हाल के जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और आवश्यकता होने पर विवेकाधीन कोष से मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

गौशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में भी समय बिताया। उन्होंने गोवंश और नंदी को गुड़ खिलाया और उनकी देखभाल की जानकारी ली। गोशाला के कर्मचारियों को गोवंश के स्वास्थ्य और समुचित देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, मृतकों के लिए मुआवजा और राहत कार्यों की घोषणा की।

बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा:  मुख्यमंत्री योगी

बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनहानि और संपत्ति क्षति पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए।

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएँ सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 11 अभ्यर्थियों को मंच पर मिला पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 11 अभ्यर्थियों को मंच पर मिला पत्र

लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ, जिसमें 1,375 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले।

नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा: सीएम योगी

नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई रोजगार नीति का ऐलान किया, जिसमें अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर