यूपी मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं

योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती, राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं यूपी की सभी 251 मंडियां

उत्तर प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ गई हैं, जिससे मंडियों से डिजिटल डेटा का प्रवाह सुनिश्चित हो गया है।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती, राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं यूपी की सभी 251 मंडियां

उत्तर प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ गई हैं। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के ई-मंडी पोर्टल का एगमार्कनेट 2.0 से एपीआई आधारित एकीकरण पूरा होने के बाद प्रदेश की सभी मंडियों से 100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस उपलब्धि की सराहना की है।

मंडी व्यवस्था में डिजिटल बदलाव

योगी सरकार की ओर से मंडी व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-मंडी व्यवस्था के जरिए मंडियों की कई प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अब राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क से जुड़ने के बाद यूपी की मंडियों में दर्ज कृषि उपज के भाव और आवक से जुड़े आंकड़े राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इससे बाजार से जुड़ी जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

किसानों को मिल सकेगी बाजार की जानकारी

251 मंडियों के एकीकरण का सीधा लाभ बाजार की जानकारी के स्तर पर किसानों को मिल सकता है। किसान अलग-अलग मंडियों में अपनी कृषि उपज के भाव और वहां हो रही आवक की जानकारी देख सकेंगे। इस डेटा की मदद से किसान अलग-अलग बाजारों की स्थिति की तुलना कर अपनी उपज के विपणन से जुड़े फैसले ले सकेंगे। वहीं व्यापारियों को भी विभिन्न मंडियों में उपलब्ध कृषि उपज और बाजार के रुझानों को समझने में सुविधा होगी।

100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग

एगमार्कनेट 2.0 से तकनीकी एकीकरण के बाद प्रदेश की सभी 251 मंडियों से 100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग सुनिश्चित होने की बात कही गई है। इससे मंडियों से भाव और आवक से जुड़ी सूचनाओं का नियमित डिजिटल प्रवाह संभव होगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव चिन्मय गोटमारे ने सभी 251 मंडियों के सफल एपीआई एकीकरण और शत-प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग की सराहना की है। उन्होंने इसे मंडी परिषद, मंडी समितियों, अधिकारियों, तकनीकी टीम और फील्ड स्तर के कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया।

क्या है एगमार्कनेट 2.0?

एगमार्कनेट यानी Agricultural Marketing Information Network कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस पर देश की कृषि मंडियों से विभिन्न कृषि जिंसों की आवक और बाजार भाव से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और नीति निर्माताओं सहित कृषि बाजार से जुड़े लोगों तक बाजार की विश्वसनीय और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। यूपी के ई-मंडी पोर्टल के एपीआई एकीकरण के बाद प्रदेश की मंडियों का भाव और आवक डेटा डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म तक पहुंच रहा है।

संबंधित सामग्री

राजनीति में उतरीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, बोलीं- किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए

राजनीति में उतरीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, बोलीं- किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए

उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वतंत्र रूप से राजनीति में कदम रखने का फैसला किया है, जिसमें उनका उद्देश्य राजनीति के तरीकों में बदलाव लाना है।

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, मृतकों के लिए मुआवजा और राहत कार्यों की घोषणा की।

बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा:  मुख्यमंत्री योगी

बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनहानि और संपत्ति क्षति पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए।

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान भरभराकर गिरा, 4 लोगों की गई जान

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान भरभराकर गिरा, 4 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिरा, चार लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए।

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएँ सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर