CM भजनलाल ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, जनता से की अपील

राजस्थान में पल्स पोलियो अभियान शुरू

CM भजनलाल ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, जनता से की अपील

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाएँ।

cm भजनलाल ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जनता से की अपील

राजस्थान में पल्स पोलियो अभियान शुरू |

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और कहा कि पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय वक्त पर इसकी खुराक पिलाना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चे के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

CM की अपील

मुख्यमंत्री भजनलाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। मुख्यमंत्री शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

3 दिन तक पिलाई जाएगी खुराक

CM ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के बाद उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। साथ ही, अभियान के पोस्टर ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ का विमोचन किया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत 28 जून से अगले 3 दिन (30 जून तक) के दौरान राज्य में लगभग 1.04 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसके लिए 59,217 पोलियो बूथ स्थापित किए गए और 75,232 टीम का गठन किया गया।

संबंधित सामग्री

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

राज्य

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में 808 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित। लैंडस्लाइड, जलभराव, और स्कूल बंद होने के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

राज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

सरदार सरोवर परियोजना का दीर्घकालिक मसला समाप्ति की ओर, परियोजना की निर्माण की लागत साझाकरण के मुद्दों पर था विवाद, चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

13 साल की उम्र और 32 दरिंदें..ऐसे खुली श्रीगंगानगर कांड की परतें

देश-विदेश

13 साल की उम्र और 32 दरिंदें..ऐसे खुली श्रीगंगानगर कांड की परतें

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची को विभिन्न होटलों में 32 लोगों द्वारा शोषित किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, CM भजनलाल हुए शामिल

राज्य

नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, CM भजनलाल हुए शामिल

नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की 5वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित अन्य उपस्थित थे।