राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाएं

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाएं

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सूबे को एक साथ 76 नई नगरपालिकाओं की सौगात दी। 76 नई नगरपालिकाओं के गठन से विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। वहीं जनता की बरसों पुरानी मांगें भी इनके जरिये पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार के इस कदम से नई नगरपालिकाओं के गठन के साथ ही अब प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई है। राज्य सरकार ने नई नगरपालिकाओं के गठन के साथ ही इनके लिए 684 नए पदों को मंजूरी भी दे दी है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुले।

लंबित मांगें होंगी पूरी 

CM भजनलाल सरकार के इस कदम को शहरी निकायों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर निकायों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा राजधानी जयपुर और झुंझुनूं को मिला है। इन दोनों जिलों में 7-7 नई नगरपालिकाएं गठित की गई। इनके जरिये सरकार ने कई निशाने साधे। एक तरफ जहां छोटे-छोटे कस्बे अब विकास की उड़ान भर सकेंगे वहीं स्थानीय स्तर पर बरसों से लंबित मांगें पूरी होने से लोगों में सरकार के प्रति नजरिया सकारात्मक होने का संदेश भी जाएगा।

नए पदों को स्वीकृति

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नई नगरपालिकाओं के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दृष्टि से इनमें अधिशासी अधिकारी (चतुर्थ) से लेकर कनिष्ठ सहायक तक के नए पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके तहत 

  • 76 अधिशासी अधिकारी चतुर्थ के पदों को मंजूरी मिल गई है। 
  • 76 सहायक राजस्व निरीक्षक और 76 कनिष्ठ अभियंता सिविल के पद भी स्वीकृत किए गए। 
  • 76 कनिष्ठ लेखाकार और 76 ठोस कचरा प्रबंधक के पद सृजित किए जाएंगे।
  • इनके अलावा 76 वरिष्ठ प्रारूपकार
  • 76 वरिष्ठ सहायक 
  • 152 कनिष्ठ सहायक के पदों को मंजूरी दी गई।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी के अवसर पर पूछरी का लौठा में विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मध्यप्रदेश के सीहोर में मुख्यमंत्री ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट का उद्घाटन किया, जिससे 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास संकल्प रैली होगी, जिसमें क्षेत्रीय विकास की मांगें उठाई जाएंगी।

CM भजनलाल ने जारी किया निकाय चुनाव घोषणापत्र, डोटासरा को घेरा

CM भजनलाल ने जारी किया निकाय चुनाव घोषणापत्र, डोटासरा को घेरा

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अमोली बुटीक द्वारा आयोजित फैशन शो में भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का संगम देखने को मिला।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september