निकिता रावल किस विवाद

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

By : सोनिया रायकवार
निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस निकिता रावल हाल ही में एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना का शिकार हो गईं. 8 अगस्त को एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने अचानक निकिता को पकड़कर उनके होंठों पर Kiss कर लिया. इस हरकत से एक्ट्रेस पूरी तरह हैरान और असहज हो गईं. वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए निकिता रावल ने अपना रिएक्शन दिया है और मुश्किल वक्त में साथ देने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद 12 अगस्त को निकिता ने इस किस विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर देशभर से मिले सपोर्ट मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए.

फैंस के प्यार और सपोर्ट का जवाब देते हुए निकिता ने लिखा, 'इतने सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया.  आप सब जानते हैं कि मैं सही हूं और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मैं हमेशा सच के साथ ही खड़ी रहूंगी.' जब एक फैन ने लिखा कि वह उस महिला को सजा दिलाना चाहता है, तो निकिता ने सिर्फ इतना कहा कि सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद.

जानिए क्या हुआ उस दिन


वायरल वीडियो की बात करें तो रेड कार्पेट पर पोज दे रहीं निकिता के पास एक महिला फैन पहुंची. शुरुआत में उस फैन ने निकिता के गाल पर किस किया, लेकिन फिर अचानक उन्हें करीब खींचकर सीधे होंठों पर KISS करने लगी. अचानक हुई इस हरकत से निकिता बुरी तरह चौंक गईं और खुद को छुड़ाने के लिए उस फैन को पीछे धकेलती नजर आईं. इसके बावजूद महिला ने उन्हें पकड़े रखा, जिससे निकिता काफी परेशान दिखीं. वहां से हटने से पहले उस फैन ने एक बार फिर एक्ट्रेस के गाल पर किस किया और फिर वहां से चली गई.

पब्लिसिटी स्टंट या हैरेसमेंट?

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. कई लोग इस पूरी घटना पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि यह सब पहले से प्लान किया गया था और सिर्फ पब्लिसिटी पाने का एक जरिया है. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग निकिता के समर्थन में उतरे हैं और महिला फैन के इस व्यवहार की तीखी आलोचना करते हुए इसे सरेआम हैरेसमेंट (उत्पीड़न) करार दे रहे हैं.

इन फिल्मों में दिख चुकी हैं निकिता

निकिता रावल हिंदी और साउथ सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं;. उन्होंने अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ 'ब्लैक एंड व्हाइट', अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ 'गरम मसाला' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 'द हीरो - अभिमन्यु', 'अम्मा की बोली' और 'क्यूट कमीना' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. जल्द ही वे अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. 


 

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर