रायबरेली के कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार का GST नोटिस, परिवार सदमें में

raebareli-potter-gets-rs-1-crore-25-thousand-gst-notice-family-left-in-shock

रायबरेली के कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार का GST नोटिस, परिवार सदमें में

रायबरेली के कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार का gst नोटिस परिवार सदमें में

Raebareli Kumhar GST Notice: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कुम्हार को इनकम टैक्स विभाग ने 1 करोड़ 25 हजार का नोटिस भेजा। कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। कुम्हार का नाम मोहम्मद शहीद है। वह पढ़ा-लिखा तक नहीं है। उसे डाक के जरिए नोटिस मिला है। उसने जब किसी और से नोटिस पढ़वाया तो उसे पता चला कि उसे 1 करोड़ 25 हजार का टैक्स देना है।

कुम्हार को करोड़ों का नोटिस

बता दे कि, कुम्हार का परिवार हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रहता है, और मिट्टी के बर्तन बनाकर गुजर-बसर करता है। नोटिस मिलने के बाद कुम्हार का परिवार सदमे में है। कुम्हार को GST का नोटिस केंद्रीय माल एवं सेवा कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर से जारी हुआ। 

‘फर्जी फर्म बनाई’

कुम्हार मोहम्मद शहीद ने खुद को साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया। उनका कहना है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई । कुम्हार ने किसी के साथ पार्टनरशिप या बड़े कारोबार से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार भी लगाई। रघुवीरगंज बाजार का रहने वाले मोहम्मद शहीद का घर छोटा सा है। 

Raebareli Kumhar GST Notice: नोटिस में दावा

फिलहाल इस नोटिस ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया, और सभी की नजरें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। नोटिस में दावा किया गया है कि शाहिद के नाम पर बिहार के सीवान में 'भारत एंटरप्राइजेज' नाम की फर्म GST में रजिस्टर्ड है, जिसके जरिए 2022-23 और 2023-24 में करोड़ों का टैक्स चुकाया नहीं है जो कुल 1,00,25,297 रुपए है। हालांकि, इस मामले में अभी स्थानीय GST अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।