छात्रों के लिए टैब की घोषणा

छात्रा ने पूछा- फोन-लैपटॉप कैसे खरीदें? CM धामी ने मंच से कर दी बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों के छात्रों को टैब उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की, जिससे उनकी ऑनलाइन शिक्षा को सहायता मिलेगी।

By : सोनिया रायकवार
छात्रा ने पूछा- फोन-लैपटॉप कैसे खरीदें? CM धामी ने मंच से कर दी बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, तकनीक और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल किए और अपने सुझाव भी साझा किए।

छात्रा ने पूछा- फोन-लैपटॉप कैसे खरीदें?

संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर सवाल किया। छात्रा ने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या व्यवस्था करेगी।

CM धामी ने मंच से की घोषणा

छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।

शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से सीधे संवाद के जरिए उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझने में मदद मिलती है।

छात्रों से सीधा संवाद

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी साझा की।

संबंधित सामग्री

कभी कच्ची दीवारें थीं, अब पक्की छत का सहारा, CM धामी की पहल से उत्तराखंड के 39,815 परिवारों के बदले दिन

कभी कच्ची दीवारें थीं, अब पक्की छत का सहारा, CM धामी की पहल से उत्तराखंड के 39,815 परिवारों के बदले दिन

उत्तराखंड में PMAY-G योजना के तहत 39,815 परिवारों को पक्का घर प्रदान किया गया है, जिसमें बेसिक सुविधाएं और वित्तीय सहायता शामिल है।

‘उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहता हूं’... CM धामी से कही थी दिल की बात, सपना रह गया अधूरा

‘उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहता हूं’... CM धामी से कही थी दिल की बात, सपना रह गया अधूरा

नाना पाटेकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और वहां के लोगों की सादगी से प्रभावित होकर वहां घर बनाने की इच्छा जताई थी, जो उनके निधन के बाद अधूरी रह गई।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर