नितिन नबीन का मेरठ दौरा

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ में युवा सम्मेलन में युवाओं को नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की।

By : शिवम् पांडेय
मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की। नितिन नबीन ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने नशा और जल्दी सफलता पाने का रास्ता बड़ी चुनौती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि इन दोनों से बचकर मेहनत और सही रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

‘रील नहीं, रियल को जिएं’

युवा सम्मेलन में नितिन नबीन ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया की रील वाली दुनिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे असली जिंदगी में अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और राष्ट्र को प्राथमिकता में रखें। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का भी जिक्र किया। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे।

25 बुलडोजर से बरसे फूल

मेरठ पहुंचने पर नितिन नबीन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब 10:45 बजे वे काशी टोल प्लाजा पहुंचे, जहां करीब 3 हजार कार्यकर्ता मौजूद थे। स्वागत के दौरान 25 बुलडोजरों से करीब 5 क्विंटल फूल बरसाए गए। इसके अलावा क्रेन की मदद से उन्हें बड़ी माला पहनाई गई। बुलडोजरों पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और नारे लगाए। नितिन नबीन ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर से भी मुलाकात की।

शक्ति केंद्र सम्मेलन में बैठक

दोपहर 1:45 बजे नितिन नबीन पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस सम्मेलन में करीब 5 हजार संयोजकों के शामिल होने की बात कही गई है। यह नितिन नबीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं।

सपा नेता हाउस अरेस्ट

नितिन नबीन के मेरठ दौरे के दौरान पुलिस ने सपा नेता गौरव गुर्जर को हाउस अरेस्ट किया है। उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों ने नितिन नबीन के दौरे को उत्तर प्रदेश में भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा है। पार्टी की ओर से इस दौरे के दौरान संगठन और जमीनी स्तर की तैयारियों पर भी फोकस किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

उज्जैन में भस्म आरती के लिए आने वाले 12 श्रद्धालुओं को फर्जी ट्रैवल एजेंट ने 30 हजार रुपये की ठगी की। साइबर सेल में शिकायत दर्ज हुई।

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

उत्तराखंड में भाजपा के अंदर की खींचतान उजागर, मंत्री खजानदास के खिलाफ प्रदर्शन, चकराता क्षेत्र में योजना बंटवारे पर आरोप।

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को उद्यमिता और ग्लोबल बाजार से जुड़ने का आह्वान किया, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का जिक्र करते हुए।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर