उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में युवाओं, उद्यमिता, कारीगरों, शिल्पकारों और किसानों की क्षमता को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया है। उन्होंने युवाओं से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का लाभ उठाने और रोजगार पाने के साथ रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वर्ष 2023 में आरंभ किया गया था।
उत्तर प्रदेश की पहचान केवल बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के कौशल, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी है। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार देने वाला उद्यमी बने, इसी सोच के साथ सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
मैं प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से आग्रह करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाएं। बड़ी संख्या में आएं, नए संपर्कों और नए बाजार को समझें तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के अनुरूप नए अवसर तलाशें।
आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा और इसी के बल पर हम वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 21, 2026
25 सितंबर से ट्रेड शो
मुख्यमंत्री ने लिखा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना और प्रदेश के कारीगरों, उद्यमियों व अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया तक पहुंचाना है।
2023 में हुई शुरुआत
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत वर्ष 2023 में इसी उद्देश्य के साथ की गई थी। इसके जरिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और प्रतिभाओं को नए बाजारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा बनें रोजगारदाता
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ बड़े बाजार और जनशक्ति से नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी प्रदेश की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि प्रदेश का युवा सिर्फ रोजगार पाने वाला न बने, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बने। इसी सोच के साथ युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
नए बाजार तलाशने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से ट्रेड शो में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा नए संपर्क बनाएं, बाजार को समझें और अपनी प्रतिभा के अनुसार नए अवसर तलाशें। योगी ने कहा कि युवाओं के प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने से भी जोड़ा।