योगी आदित्यनाथ की 'जनता दर्शन'

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

By : शिवम् पांडेय
छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

लखनऊ, 21 सितंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोग मामूली घटनाओं को बड़ा बनाना चाहते हैं। ऐसे में जनपदों में हर छोटी से छोटी घटना पर जिलाधिकारी व एसपी स्वयं नजर रखें। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई कर मामलों का पटाक्षेप कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-छोटी घटनाओं में भी उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

हर पीड़ित से मिले सीएम, समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश


मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित से मिले। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस, राजस्व, विद्युत आदि से जुड़ी शिकायतों का प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि सरकार साढ़े 9 वर्ष से बिना भेदभाव हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान करा रही है। अधिकारी संवेदनशील होकर जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं, मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराएं और भूमाफिया/दबंगों पर कठोरतम कार्रवाई करें। 

पुलिस से संबंधित शिकायतों पर हुए सख्त


सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुलिस व राजस्व से जुड़ीं शिकायतें अधिक रहीं। इस पर मुख्यमंत्री सख्त हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से जनसमस्याओं का जनपदों में निराकरण कराएं। यदि किसी मातहत द्वारा लापरवाही की शिकायत मिले तो उस पर भी कार्रवाई करें। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। 

बच्चे से पूछा- कैसे हो, कहां पढ़ते हो


 ‘जनता दर्शन’ में मां के साथ आए नन्हे बच्चे से मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा। फिर पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उसकी तरफ चॉकलेट बढ़ाई तो उसने झट से चॉकलेट ले ली। फिर सीएम ने चॉकलेट वापस मांगी तो बच्चे ने मना कर दिया। इस पर पूरा हॉल खिलखिला उठा। मुख्यमंत्री ने सुखद भविष्य का आशीर्वाद देते हुए बच्चे से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

संबंधित सामग्री

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि उत्पाद, बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रीकरण कंपनियां भाग लेंगी।

योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नर्सिंग शिक्षा में वृद्धि शामिल है।

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ में युवा सम्मेलन में युवाओं को नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की।

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को उद्यमिता और ग्लोबल बाजार से जुड़ने का आह्वान किया, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का जिक्र करते हुए।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर