नई खाद्य सुरक्षा गाइडलाइन

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा गाइडलाइन लागू करते हुए बड़े आयोजनों में खाना परोसने वालों के लिए FSSAI लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में शादी, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन लागू की गई है। इसका उद्देश्य फूड पॉइजनिंग और खाद्य जनित बीमारियों को रोकना है। नई SOP के तहत बड़े आयोजनों में भोजन तैयार करने और परोसने वालों के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।

हलवाई और कैटरर के लिए FSSAI जरूरी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की SOP के मुताबिक हलवाई, कैटरर और बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने वाले सभी लोगों के पास वैध FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण होना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जिले के हलवाई और कैटरर्स से जल्द लाइसेंस लेने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

बिना लाइसेंस वालों का होगा सर्वे

प्रशासन अब जिले में हलवाई और कैटरर्स का सर्वे कराने जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे कारोबारियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, जो बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार कर रहे हैं। उन्हें लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

शादी से पहले देनी होगी लिखित सूचना

नई SOP के तहत बड़े सामूहिक भोज या कार्यक्रम के आयोजक अथवा कैटरर को आयोजन से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लिखित सूचना देनी होगी। इसमें कार्यक्रम की तारीख, समय, स्थान, मेहमानों की संख्या, खाना बनाने की जगह और हलवाई या कैटरर का FSSAI लाइसेंस नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।

मैरिज गार्डन की भी जिम्मेदारी तय

मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल, होटल और फार्म हाउस संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्हें अपने परिसर में केवल वैध FSSAI लाइसेंसधारी हलवाई या कैटरर को ही काम देने की अनुमति होगी। साथ ही आयोजन से जुड़े रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखने होंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोखिम के आधार पर बड़े आयोजनों की निगरानी करेंगे।

खाने की गुणवत्ता और सफाई पर नजर

अधिकारियों की ओर से जरूरत के अनुसार भोजन के नमूने लिए जा सकते हैं। मौके पर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच होगी। SOP में साफ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण और खाना बनाने की स्वच्छ व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

कचरा प्रबंधन भी जरूरी

आयोजन स्थल पर कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था करना भी जरूरी होगा। प्रशासन का उद्देश्य केवल लाइसेंस की जांच करना नहीं, बल्कि शादी और बड़े आयोजनों में लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बैठक में अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में कीड़े मिले। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में दखल देने की अपील की।

हिमाचल में नदियों की ड्रेजिंग पर CM सुक्खू ने मांगी खुली छूट, बोले- बरसात में तबाही का कारण बनता है मलबा

हिमाचल में नदियों की ड्रेजिंग पर CM सुक्खू ने मांगी खुली छूट, बोले- बरसात में तबाही का कारण बनता है मलबा

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के बाद नदी चैनलों में मलबा जमा हो जाता है, जिसे हटाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने वैज्ञानिक ड्रेजिंग की अनुमति और स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग की है।

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम के सेवन से पहले सावधानी बरतें। जानिए कैसे चुनें सही मशरूम और कैसे करें सुरक्षित रख-रखाव।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर