खाद्य सुरक्षा निरीक्षण में खुलासा

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

 

भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कैंटीन में सड़ी हुई प्याज रखी मिली, जबकि करीब 10 दिन पहले बेस्ट बिफोर अवधि खत्म हो चुकी ब्रेड का इस्तेमाल सैंडविच बनाने में किया जा रहा था।

कैंटीन में मिली कई अनियमितताएं

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों के लिए संचालित नवीन कैंटीन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान साफ-सफाई और हाइजीन की उचित व्यवस्था नहीं मिली। खाद्य सामग्री का सुरक्षित तरीके से भंडारण भी नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कैंटीन में सेलिब्रेशन इवेंट एंड इंटरटेंमेंट कैटरिंग के जरिए भोजन तैयार किया जा रहा था। खाद्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और स्टोरेज व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

10 दिन पुरानी ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

निरीक्षण के दौरान सैंडविच बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही ब्रेड की बेस्ट बिफोर अवधि करीब 10 दिन पहले समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद उसका उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा कैंटीन में रखी प्याज भी खराब हालत में मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पेयजल के लिए इस्तेमाल होने वाली RO और वॉटर फिल्ट्रेशन व्यवस्था की भी जांच की।

दूसरी कैंटीन में भी मिली कमियां

अधिकारियों ने कॉलेज परिसर की एक अन्य कैंटीन का भी निरीक्षण किया। यहां भी साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण में कमियां पाई गईं। खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्वच्छ और उचित वेशभूषा का पालन नहीं किया जाना भी सामने आया।

संचालकों को जारी किया सुधार सूचना पत्र

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैंटीन संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कमियों को नियमानुसार दूर करने के निर्देश दिए हैं।

मटर का आटा और सोयाबीन तेल के सैंपल लिए

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए दोनों कैंटीन से मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सामने आए निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, नवाचार, और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित होगा, जिसमें 20,000 युवाओं की भागीदारी होगी।

रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर ₹50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर ₹50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विदाई दी गई।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईएसईआर भोपाल के नए कैंपस का शिलान्यास किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह-सीएम डॉ. यादव ने की 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत-आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय

केंद्रीय मंत्री अमित शाह-सीएम डॉ. यादव ने की 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत-आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय

भोपाल में अमित शाह ने गौपालक सम्मेलन का उद्घाटन किया और नई न्यायिक संहिताओं पर प्रदर्शनी देखी। उन्होंने डेयरी और दुग्ध प्रसंस्करण कार्यक्रमों की भी अनेक सौगातें प्रदान कीं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर