भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या

रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर ₹50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर ₹50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वारदात के बाद से वरुण फरार है और पुलिस उसकी तलाश में मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।

पांच राज्यों में पुलिस की तलाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वरुण कुमार की तलाश मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में की जा रही है। उसकी संभावित लोकेशन और रिश्तेदारों से जुड़े ठिकानों की जानकारी जुटाकर पुलिस की करीब 12 टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पटियाला समेत कई जगहों पर उसके परिजनों से पूछताछ भी की जा चुकी है।

मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही टीम

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की तकनीकी टीम भी लगातार काम कर रही है। वरुण के मोबाइल फोन, संभावित संपर्कों और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वारदात के बाद उसके आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरार होने के दौरान आरोपी किन लोगों के संपर्क में रहा।

भोपाल स्टेशन से दिल्ली की ओर भागा

जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद वरुण भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद वह ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हुआ। पुलिस अब उसके सफर के दौरान संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। अलग-अलग टीमों को उसके रिश्तेदारों और परिचितों से जुड़े स्थानों पर भी भेजा गया है।

गला रेतकर की गई थी हत्या

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी। उनका शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले थे। शुरुआती जांच में पुलिस को घर की अलमारी के लॉक टूटे हुए मिले थे, जिससे लूट की आशंका भी सामने आई थी।

घर में गैस भरकर आग लगाने की साजिश

पुलिस जांच में घर के किचन से भी अहम सुराग मिले। LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था, जिसके कारण पूरे घर में गैस भर गई थी। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगाने की साजिश रची थी। अब पुलिस फरार केयरटेकर की गिरफ्तारी के बाद हत्या और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर