भारतीय पायलट की बहादुरी

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

By : सोनिया रायकवार
मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए खौफनाक कॉकपिट हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां उनके साहस को सलाम कर चुकी हैं। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को लेकर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर इंसान के भीतर एक ताकत होती है और कैप्टन स्मित ने मुश्किल वक्त में अपनी उस ताकत को पहचाना। उन्होंने पायलट के साहस की तारीफ करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की और अंत में लिखा, ‘तुस्सी ग्रेट हो पापे।’

हवा में हुआ कॉकपिट पर हमला

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान ओमान के सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। UAE के अधिकारियों के मुताबिक हमले में कॉकपिट में मौजूद इमरजेंसी क्रैश-एक्स का इस्तेमाल किया गया था।

घायल होने के बावजूद नहीं छोड़ा हौसला

हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बावजूद उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश जारी रखी। बाद में उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। इस दौरान विमान करीब 14 हजार फीट नीचे आया और बाद में उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

174 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों की सुरक्षा

फ्लाइट में 174 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। स्थिति पर काबू पाने के बाद विमान की तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी और सूझबूझ के लिए दुनियाभर से सराहना मिल रही है।

बॉलीवुड सितारों ने भी किया सलाम

मुकेश खन्ना से पहले शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। वहीं भारतीय पायलटों के संगठन ने उनके साहस के लिए राष्ट्रीय वीरता सम्मान देने की मांग भी की है।

संबंधित सामग्री

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट हमाम अल-हमामी ने पायलट पर हमला किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर