पीएम मोदी ने की कैप्टन स्मित से बात

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

By : शिवम् पांडेय
PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

पीएम मोदी ने की कैप्टन स्मित से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने मुश्किल हालात में उनकी सूझबूझ और साहस की सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि देश उनके साहस, संयम और सूझबूझ पर गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीयों की पहचान दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों की है।

मुश्किल वक्त में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने उस खौफनाक घटना के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने कहा कि जब विमान के कॉकपिट में बेहद मुश्किल स्थिति बनी थी, तब वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित और को-पायलट के बीच गंभीर घटना हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की।

174 यात्रियों वाली फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से कम हुई। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 174 यात्री सवार थे। कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी सहित इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की सार्वजनिक रूप से सराहना की।

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी कैप्टन स्मित के साहस की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने धैर्य बनाए रखा और हालात को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कैप्टन के परिवार से भी बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। भारतीय अधिकारियों की ओर से परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

सामने आया विमान के अंदर का वीडियो

इस घटना के बाद विमान के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो में घटना के बाद यात्रियों के बीच मची अफरातफरी और कॉकपिट की ओर जाने की कोशिश दिखाई देती है। वीडियो में यात्रियों को कॉकपिट के पास मौजूद लोगों से स्थिति संभालने और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। बाद में एक डॉक्टर ने घायल कैप्टन की मदद की। रिपोर्टों के अनुसार, कैप्टन स्मित ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद यात्रियों और अन्य लोगों ने को-पायलट को काबू करने में मदद की।

को-पायलट के मकसद की जांच जारी

घटना के पीछे को-पायलट की मंशा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इजराइली अधिकारियों ने कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने का आरोप लगाया है, जबकि UAE की जांच में घटना के पीछे संभावित आतंकी मकसद समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। इसलिए इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज जारी है और फ्लाईदुबई की इस घटना को लेकर संबंधित एजेंसियों की जांच चल रही है

संबंधित सामग्री

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के मौके पर देश के विभिन्न नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और मध्यप्रदेश के विकास और निवेश पर चर्चा की।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

‘शायद आतंकी या सनकी था को-पायलट’, ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया हीरो

‘शायद आतंकी या सनकी था को-पायलट’, ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया हीरो

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर दुबई से तेल अवीव जाते समय को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया। विमान की अचानक ऊंचाई खोने के बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर