लौकी बेसन वड़ा रेसिपी

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी बेसन वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिसे चाय या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

By : सोनिया रायकवार
लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी बेसन वड़ा रेसिपी: अगर आप लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और इससे कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो लौकी बेसन वड़ा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये वड़े बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं। बेसन, सूजी और लौकी से तैयार होने वाले इन वड़ों का स्वाद तड़के के बाद और भी बढ़ जाता है।

इन्हें नाश्ते या शाम के स्नैक के तौर पर चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ भी ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं। आइए जानते हैं लौकी बेसन वड़ा बनाने का आसान तरीका।

लौकी बेसन वड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम लौकी
  • 1 कप बेसन
  • 3 बड़े चम्मच सूजी
  • 1/4 कप दही
  • 3/4 कप पानी
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटी चम्मच नमक
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 छोटी चम्मच सरसों के दाने
  • 1 छोटी चम्मच साबुत धनिया
  • तलने के लिए तेल

तड़के के लिए

  • थोड़ा तेल
  • सरसों के दाने
  • सफेद तिल
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ते
  • बारीक कटा हरा धनिया

सबसे पहले तैयार करें लौकी का मिश्रण

लौकी को छीलकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लें। अगर लौकी में ज्यादा पानी है तो उसे हल्का निचोड़ लें। अब एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी डालें।

इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक, बेसन, सूजी, दही, हींग, जीरा, सरसों के दाने और साबुत धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

गाढ़ा बैटर तैयार करें

अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना वड़े बनाने में परेशानी हो सकती है।

बैटर को कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। जरूरत लगे तो बैटर की कंसिस्टेंसी के अनुसार थोड़ा पानी और मिला सकते हैं।

मीडियम आंच पर तलें वड़े

एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर सावधानी से गर्म तेल में डालें। इन्हें मीडियम आंच पर पलट-पलटकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

जब वड़े अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें तेल से निकालकर प्लेट में रख दें। सभी वड़ों को इसी तरह तैयार कर लें।

तड़के से बढ़ जाएगा स्वाद

अब वड़ों के लिए तड़का तैयार करें। एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने डालें। जब सरसों चटकने लगे तो सफेद तिल, बारीक कटी हरी मिर्च और करी पत्ते डाल दें।

कुछ सेकंड तक इन्हें भूनने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार तड़के को गर्मागर्म वड़ों के ऊपर डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें।

हरी चटनी या चाय के साथ करें सर्व

गरमा-गरम लौकी बेसन वड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये वड़े शाम के नाश्ते के लिए एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हैं।

संबंधित सामग्री

शाम की चाय के साथ बनाएं राजस्थान का फेमस मिर्ची बड़ा, बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार

शाम की चाय के साथ बनाएं राजस्थान का फेमस मिर्ची बड़ा, बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार

जानिए कैसे बनाते हैं राजस्थान का मशहूर मिर्ची बड़ा, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है।

गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणेश उत्सव के लिए एक नया स्वाद पान मोदक, जिसमें पान की ताजगी और ड्राई फ्रूट्स का मेल है। घर पर ही आसानी से तैयार करें।

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव पर बप्पा को भोग लगाने के लिए पूरन पोली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प है। जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रागी ढोकला, इस रेसिपी से बनेगा एकदम स्पंजी

सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रागी ढोकला, इस रेसिपी से बनेगा एकदम स्पंजी

रागी ढोकला पौष्टिक अनाज से बनने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसे कम तेल में तैयार कर सुबह या शाम की भूख के लिए सर्व किया जा सकता है।

शाम के नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा मसाला मखाना, रेसिपी है आसान

शाम के नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा मसाला मखाना, रेसिपी है आसान

चाय के साथ कुरकुरा और हल्का स्नैक चाहिए? मसाला मखाना एक स्वादिष्ट और कम ऑयली विकल्प है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर