बहादुर पायलट की चर्चा

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

By : सोनिया रायकवार
कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए कॉकपिट हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देशभर में चर्चा है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने सूझबूझ दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की और विमान को सऊदी अरब के ताबूक में सुरक्षित उतारा गया।

सलमान खान ने किया पायलट को सलाम

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की बॉलीवुड सितारों ने भी सराहना की है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके साहस को सलाम किया। उनके संदेश में कैप्टन स्मित के साथ उड़ान भरने पर गर्व की बात भी कही गई।

शाहरुख खान ने भी की तारीफ

शाहरुख खान ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मजबूती से खड़े रहना और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता। उन्होंने स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

रणवीर समेत कई सितारों ने जताया सम्मान

कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करने वालों में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, सनी देओल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। रणवीर सिंह ने स्मित की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'कैप्टन बहादुर' कहा। अनिल कपूर ने मुश्किल हालात में दूसरों को खुद से पहले रखने के उनके फैसले की सराहना की।

क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और को-पायलट के बीच गंभीर घटना हुई। विमान तेजी से नीचे आने लगा। घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने अंदर पहुंचकर स्थिति को संभालने में मदद की। विमान को ताबूक की ओर डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग हुई।

जांच जारी, पायलट का इलाज जारी

हमले के बाद कैप्टन स्मित का इलाज कराया गया और बाद में उन्हें अबू धाबी ले जाया गया। घटना की जांच में हमले के कारण और को-पायलट की मंशा समेत कई पहलुओं को देखा जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इसे आतंकी प्रयास के तौर पर बताया है और जांच जारी है। कैप्टन स्मित की सूझबूझ और मुश्किल समय में उठाए गए कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने भी सराहना की है।

संबंधित सामग्री

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट हमाम अल-हमामी ने पायलट पर हमला किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

‘शायद आतंकी या सनकी था को-पायलट’, ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया हीरो

‘शायद आतंकी या सनकी था को-पायलट’, ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया हीरो

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर दुबई से तेल अवीव जाते समय को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया। विमान की अचानक ऊंचाई खोने के बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर