अक्टूबर 2026 में त्योहारों की भरमार

अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दौरान भारत में नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ सहित कई प्रमुख धार्मिक त्योहार मनाए जाएंगे।

By : सोनिया रायकवार
अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, महानवमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा इंदिरा एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और पापांकुशा एकादशी जैसे व्रत भी पड़ेंगे। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, जबकि दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा और करवा चौथ 29 अक्टूबर को पड़ेगा।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

1 अक्टूबर – षष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबर – रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्टूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
6 अक्टूबर – इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्टूबर – सर्वपितृ अमावस्या
11 अक्टूबर – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
16 अक्टूबर – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर – सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा
20 अक्टूबर – विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर – पापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्टूबर – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
27 अक्टूबर – कार्तिक मास आरंभ
29 अक्टूबर – करवा चौथ

इंदिरा एकादशी 2026

अक्टूबर में आने वाली प्रमुख एकादशियों में इंदिरा एकादशी भी शामिल है। पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी 6 अक्टूबर 2026 को पड़ेगी। इसी दिन इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसी दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी मनाई जाएगी। नवरात्रि के दौरान देशभर में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी।

20 अक्टूबर को दशहरा

विजयादशमी यानी दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। यह पर्व नवरात्रि के समापन के साथ जुड़ा है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिन रावण दहन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा

अक्टूबर के आखिरी हिस्से में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूजा होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। 27 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरुआत होगी।

29 अक्टूबर को करवा चौथ

अक्टूबर का प्रमुख व्रत करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। पंचांग में 29 अक्टूबर को करवा चौथ की तिथि दी गई है।

अक्टूबर का महीना धार्मिक आयोजनों से भरा रहेगा। नवरात्रि से शुरू होकर दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ तक अलग-अलग पर्वों के चलते देश के कई हिस्सों में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

सिंगर हिमेश रेशमिया ने नवरात्रि के लिए अपना पहला गरबा गीत 'जय अंबे बोल' रिलीज किया है। गाने को श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया गया है।

हरिद्वार कुंभ में देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य करने पर प्रतिबंध की तैयारी, अखाड़ा परिषद - सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं

हरिद्वार कुंभ में देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य करने पर प्रतिबंध की तैयारी, अखाड़ा परिषद - सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं

हरिद्वार कुंभ में अखाड़ा परिषद ने धार्मिक स्वरूपों की मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिया है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

साबूदाना और आलू से बने चिप्स की रेसिपी जो सावन व्रत और नवरात्रि के लिए उपयुक्त है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और स्टोर करने में आसान है।

अगर अब तक नहीं कर पाए पूजा, तो नवमी के अंतिम दिन करें ये महाउपाय, मां भगवती करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

अगर अब तक नहीं कर पाए पूजा, तो नवमी के अंतिम दिन करें ये महाउपाय, मां भगवती करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

गुप्त नवरात्रि की नवमी पर मां मातंगी और कमला की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होती है।

अष्टमी पर ऐसे करें मां बगलामुखी की पूजा, शत्रुओं पर मिलेगी विजय! जानें विधि 

अष्टमी पर ऐसे करें मां बगलामुखी की पूजा, शत्रुओं पर मिलेगी विजय! जानें विधि 

गुप्त नवरात्री पर विशेष रूप से मां बगलामुखी की पूजा की जाती है, जिसे शत्रु नाश और संकट निवारण के लिए अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर