मुख्यमंत्री यादव ने किया शिलान्यास

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईएसईआर भोपाल के नए कैंपस का शिलान्यास किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

By : शिवम् पांडेय
सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अक्तूबर को भौरी ग्राम में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इनोवेशन (अत्रि) परिसर का शिलान्यास  किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान के परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहरी जिम्मेदारी सौंपकर बधाई देने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ते हुए 360 डिग्री प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी प्रकार के शोध और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक विज्ञान के युग में शोध और नवाचारों के लिए देश में 7 आईसर संचालित किए जा रहे हैं, जो वर्तमान दौर में हमारे लिए सप्त ऋषियों की तरह हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से शोध की परंपरा रही है। हमारे ऋषि पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाहन करते हुए समाज कल्याण के लिए शोध को प्रोत्साहन देते हैं। जबकि, मुनि आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए तपस्या में लीन रहते हैं। वर्तमान दौर में हमारा आईसर संस्थान भी नए-नए शोध करते हुए ऋषि परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आईसर भोपाल को आज 485 करोड़ रुपए लागत के नए कैंपस, आधुनिक लैब, इनोवेशन पार्क की सौगात मिली है। 

पंच क्रियाओं के आधार पर हो रही रिसर्च


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। स्वामी जी विज्ञान के विद्यार्थी थे और उनके जीवन में विज्ञान के प्रति एक अलग ही जिज्ञासा थी। ईश्वर की खोज में उन्होंने कई महापुरुषों का सान्निध्य लिया। फिर, उन्हें स्वामी रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु मिले। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सूर्य हमारे सामने मौजूद देवता हैं, जिनसे हमें प्रकाश और पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए ऊर्जा मिलती है। हमारे जीवन की पंच क्रियाओं के आधार पर ही शोध आगे बढ़ रहा है। अब बायोटेक्नोलॉजी के बीच ईश्वर की कृपा से सदियों से दर्शन के साथ तर्क, ज्ञान के साथ विज्ञान और साधना के साथ अनुसंधान जुड़ा हुआ है।

मानव कल्याण के लिए सनातन संस्कृति की धारा प्रवाहमान है


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी प्रकार के शोध और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। मानव कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति की अनमोल धारा प्रवाहमान है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जीवन में एक बार मां काली के दर्शन कर विश्वास कर लिया, लेकिन स्वयं को कर्मकांड से नहीं जोड़ा। परमात्मा ने सभी मनुष्यों के लिए जीवन का एक समय निश्चित किया है। हर सांस के साथ हम सभी नया जीवन पाते हैं। प्रत्येक सांस के शरीर में प्रवेश करने और बाहर जाने का संबंध बाबा महाकाल से है। हम सभी मानव समाज के कल्याण के लिए नए शोध के बल पर आगे बढ़ें।

संबंधित सामग्री

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विदाई दी गई।

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हुई, जिसमें डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में बड़े उन्नयन की योजना है। मुख्यमंत्री ने विकास की घोषणाएं कीं।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह एवं CM डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान किया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह एवं CM डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान किया गया।

अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भोपाल में नगर वन और दुग्ध सहकारिता के विकास के लिए महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं।

महात्मा गांधी-पूर्व PM भारत रत्न शास्त्री को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे PM मोदी

महात्मा गांधी-पूर्व PM भारत रत्न शास्त्री को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे PM मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत की आजादी के नायकों का स्मरण किया।

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और मध्यप्रदेश के विकास और निवेश पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर