मोदी की 'मन की बात' में जल संरक्षण

पीएम मोदी के 'मन की बात' में छाया सीधी जिला, 1500 तालाबों से क्या है कनेक्शन ?

मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा में पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, जिसमें जल संरक्षण पर जोर दिया गया।

पीएम मोदी के 'मन की बात' में छाया सीधी जिला,  1500 तालाबों से क्या है कनेक्शन ?

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 जुलाई को  निवाड़ी जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में कंचना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कैच द रेन अभियान पर चर्चा के दौरान प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर  में  जलसंरक्षण के लिए हुए कार्यो का उल्लेख किया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लगभग 1500 तालाब बनाए गए है, नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है।

 प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेने और पानी की हर बूंद बचाने के अभियान में साथ आने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

जहां जब बारिश गिरे-पानी को वही सहेजिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां जब बारिश गिरे, पानी को वही सहेजिए, इसीलिए 4 जुलाई  से देशभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वॉटर रिचार्ज, पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही हैं। गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की है । कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवंत किया जा रहा है। बंद पड़े बोरबेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज का माध्यम बन रहे है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हुए कार्यों के उत्साह जनक परिणामों का भी उल्लेख किया।

संबंधित सामग्री

‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें 'नए भारत का शिल्पकार' कहा, साथ ही सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में खास जश्न, 21 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में खास जश्न, 21 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी ने बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया। बड़े पैमाने पर दीप जलाने और सफाई अभियान के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी, देश की समृद्धि की कामना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर