मध्य प्रदेश की बारिश का अपडेट

MP में 37.7 इंच बारिश, कोटे की 95.8% पूर्ति, एक सप्ताह में मानसून की विदाई के संकेत, मंगलवार से कई संभागों में तेज धूप

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से करीब बारिश हुई है, जिसमें कुछ जिलों में कम और कुछ में अधिक बारिश दर्ज की गई है।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में 37.7 इंच बारिश, कोटे की 95.8% पूर्ति, एक सप्ताह में मानसून की विदाई के संकेत, मंगलवार से कई संभागों में तेज धूप

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक औसतन 37.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच के मुकाबले 95.8 प्रतिशत है। सामान्य बारिश की कैटेगरी में आने के लिए अब महज 0.2 प्रतिशत बारिश की जरूरत है। अगले तीन दिनों में हल्की बारिश भी हुई तो प्रदेश सामान्य बारिश के आंकड़े तक पहुंच सकता है।

एक सप्ताह में शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई करीब एक सप्ताह के अंदर शुरू होने का अनुमान है। अगले चार दिनों में प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी या भारी बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार से उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज धूप देखने को मिल सकती है।

48 घंटे तक भारी बारिश के बाद कमजोर हुआ सिस्टम

गहरे अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में करीब 48 घंटे तक अति भारी और भारी बारिश हुई। इससे कई नदियां उफान पर आ गईं और कई बांधों के गेट खोलने पड़े। रविवार से मौसम सिस्टम कमजोर होने लगा और भारी बारिश का दौर थम गया।

पूर्वी हिस्से में औसत से ज्यादा बारिश

प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश का आंकड़ा सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी समेत कुछ जिलों में 2 से 20 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

पश्चिमी जिलों में बारिश का आंकड़ा कम

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

26 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी

IMD के आंकड़ों के मुताबिक अनूपपुर, छतरपुर, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

जून की कमी जुलाई-अगस्त की बारिश से पूरी नहीं हुई

इस मानसून जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई, लेकिन मानसून के बीच दो बार ब्रेक आने से जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। अंतिम दौर में मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ, इसके बावजूद अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज है।

भोपाल में चार साल से कोटे से ज्यादा बारिश

भोपाल में सितंबर की औसत बारिश करीब 7 इंच है। पिछले चार साल से सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी में सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1961 का है, जब पूरे महीने 30 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं 24 घंटे में सर्वाधिक 9.2 इंच बारिश 2 सितंबर 1947 को दर्ज हुई थी।

संबंधित सामग्री

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छात्रों ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर