मध्यप्रदेश की कृषि पहल

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर में कृषि सुधार और किसानों के लिए नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का बड़ा योगदान है। हमारा अनूपपुर जल संपदा से संपन्न है। जिले में केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में तकनीक और नवाचार से कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही 100 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता का विस्तार करना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश में कुछ समय बाद किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जारी सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान हितैषी योजनाओं की जानकारियां अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा की जायें। राज्य सरकार युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में ज्वार, बाजरा जैसे श्रीअन्न के साथ-साथ धान उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। उन्होंने किसान भाइयों से समय रहते पंजीयन कराने का आह्वान किया।  ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री निवास से अनूपपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया।

राज्य सरकार हर कदम पर किसान भाईयों के साथ है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान चौपालें लगाकर किसान हितैषी योजनाओं का प्रसार-प्रचार किया जाए। किसान चौपालों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अनूपपुर में धान, गेंहू, दलहन और तिलहन के उत्पादन के साथ हमारे किसान नई तकनीक और नई फसलों को अपना रहे हैं। किसानों द्वारा मशरूम और स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान भाइयों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन जैसी गतिविधियां अपनाते हुए नवीन तकनीक और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि का भविष्य उज्जव है, किसान भाई अपने बच्चों को कृषि उद्योगों से जोड़े। राज्य सरकार हर कदम पर किसान भाईयों के साथ है।

ग्रामीण भाईयों को मिलेंगे सुगम परिवहन सेवा और नि:शुल्क रजिस्ट्री के लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आरंभ हुई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का लाभ दूरदराज के गांव वालों को मिलेगा। ग्रामीण भाईयों के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई है। राज्य सरकार बच्चों की बेहतर पढ़ाई और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया किसान भाईयों से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान भाईयों क्रमश: रमेश सिंह, अरूणकुमार चंद्रवंशी, प्रेमलाल केवट, रामभजन और माधव सिंह राठौर से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती, शासकीय योजनाओं और पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन के संबंध में बातचीत की। अनूपपुर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश उपस्थित रहे

संबंधित सामग्री

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया, मंदसौर और नीमच जिलों ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

13 Oct 2026
कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

मध्य प्रदेश के कोसमी में आदिवासी मकान तोड़े जाने पर राजनीतिक उथल-पुथल। कार्तिकेय सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।

13 Oct 2026
एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है, जिससे OBC वर्ग को 27% आरक्षण मिल सके।

13 Oct 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

13 Oct 2026
मध्‍यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्‍यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में पर्यटन और होटल सुविधाओं में वृद्धि की घोषणा की, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

13 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर