मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष

सीएम डॉ. मोहन का फोकस किसानों की आय बढ़ाने पर, कहा- अन्नदाता का कल्याण हमारा कर्तव्य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण वर्ष 2026 की घोषणा की और विभिन्न कृषक संबंधित योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें डिजिटलीकरण और नई तकनीकी की भी चर्चा हुई।

सीएम डॉ. मोहन का फोकस किसानों की आय बढ़ाने पर, कहा- अन्नदाता का कल्याण हमारा कर्तव्य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 जुलाई को किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों की मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार का कर्तव्य है। खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए गतिविधियों को प्राथमिकता पर लिया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। कृषकों के हित संवर्धन के लिए लागू कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए। किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष रूप से सहायक है। अतः किसानों को उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने में निजी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के केन्द्रों का अधिक से अधिक विस्तार हो। 

सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को कम पानी और अल्प अवधि की फसलों के लिए जागरूक किया जाए। फसल चक्र में परिवर्तन और प्राकृतिक व जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए वातावरण बनाना आवश्यक है। खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय पर्व और त्यौहारों तथा फसल चक्र के अनुसार किसानों से संवाद स्थापित किया जाए। किसानों की सुगमता और सरलता सुनिश्चित करते हुए सहकारी समितियों की प्रक्रियाओं का डिजिटलाइजेशन किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और किसानों के लिए ई-पासबुक सुविधा का शुभारंभ जुलाई माह में ही किया जाएगा। राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन भी होगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कार्यकर्ताओं तथा पशुपालकों को पुरस्कृत और सम्मानित करने के लिए उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे और सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल होंगे।

इंदौर में होगा सब्जी महोत्सव और एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम

बैठक में बताया गया कि खरगोन में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन और कपास एवं मिर्च महोत्सव के आयोजन की योजना है। अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर जबलपुर में कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार जबलपुर में ही कुक्कुट पालकों और उद्यमियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। बुरहानपुर में केला महोत्सव, उज्जैन में हाईटेक नर्सरी और संरक्षित खेती पर कार्यशाला, सागर और रतलाम में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का राज्य स्तरीय सम्मेलन, नीमच में उद्यानिकी में आधुनिक तकनीक पर कार्यशाला, इंदौर में सब्जी महोत्सव तथा एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम और भोपाल पराली प्रबंधन पर कार्यशाला के साथ ही नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन भी प्रस्तावित है।

संबंधित सामग्री

जहरीली शराब कांड के आरोपी की शादी में डांस करते नजर आए PCC चीफ जीतू पटवारी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

जहरीली शराब कांड के आरोपी की शादी में डांस करते नजर आए PCC चीफ जीतू पटवारी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों के मामले में जीतू पटवारी की वायरल तस्वीरों ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

उज्जैन समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: MP के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इंदौर संभाग भी भीगा

उज्जैन समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: MP के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इंदौर संभाग भी भीगा

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश हुई। निम्न दाब क्षेत्र के कारण आगामी दिनों में और अधिक बारिश की संभावना है।

विदेश मंत्रालय ने 2023 में दी थी चेतावनी, फिर भी फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क पर नहीं लगी रोक

विदेश मंत्रालय ने 2023 में दी थी चेतावनी, फिर भी फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क पर नहीं लगी रोक

मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क की जांच में गंभीर खुलासे हुए हैं, जिसमें पुलिस और अन्य सरकारी विभागों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश पुलिस में व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर