मध्यप्रदेश पुलिस में बड़े बदलाव

MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश पुलिस में व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए।

By : चंचल खेडकर
MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। गृह विभाग ने 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से हटाकर मैदानी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों की नई पदस्थापना दूसरे जिलों और शहरों में की गई है।

इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आलोक कुमार वर्मा को देवास से CSP रीवा बनाया गया है। वहीं मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली भेजा गया है।

127 DSP रैंक के अफसर भी बदले

सबसे बड़ा बदलाव राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों के स्तर पर हुआ है। इनमें DSP, SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक, ACP और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।तबादला सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदों पर भेजा गया है, जबकि अलग-अलग जिलों में तैनात SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को भी नई जगह जिम्मेदारी दी गई है।

10 IPS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

मध्यप्रदेश में IPS अफसरों के तबादले के बाद 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, रीवा, धार, सागर, रतलाम और अन्य जिलों में नई पोस्टिंग शामिल है।

अधिकारी अब तक यहां थे नई पोस्टिंग
मनीष भारद्वाज उप पुलिस अधीक्षक, साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर
आलोक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक, देवास नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा
वैभव प्रिया वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक, रतलाम SDOP, नेपानगर, बुरहानपुर
शुभम सिंह ठाकुर सहायक पुलिस अधीक्षक, जबलपुर SDOP, गाडरवारा, नरसिंहपुर
मनोज कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर सहायक पुलिस आयुक्त, MP नगर, नगरीय भोपाल
लेखराज मीना सहायक पुलिस अधीक्षक, छतरपुर SDOP, सैलाना, रतलाम
काजल सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक, उज्जैन SDOP, खुरई, सागर
जीव अग्रवाल सहायक पुलिस अधीक्षक, रीवा SDOP, कुक्षी, धार
दीपांशु सहायक पुलिस अधीक्षक, सागर SDOP, मनावर, धार
अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक, खंडवा SDOP, सिंगरौली

खास बदलाव: मनीष भारद्वाज को इंदौर में ACP कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है, जबकि मनोज कुमार को भोपाल के MP नगर क्षेत्र में ACP बनाया गया है। रीवा में आलोक कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित सामग्री

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना के बेहरावां चकिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और 35 लोग हिरासत में लिए गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर