मुख्यमंत्री यादव की राहुल पर आलोचना

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

भोपाल/ आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के हित में कुछ नहीं किया, केवल बातें कीं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक नेता आ रहा है झूठ की गूंज लेकर। उन्होंने, उनकी मां ने, उनके दादा ने, उनके खानदान ने कभी देश का हित नहीं किया और वो आज जनता की बात करने आ रहे हैं। जनता से अच्छे से जानती है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, ये सब दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ते। ये दिल्ली से इसलिए चुनाव नहीं लड़ते हैं, क्योंकि जनता इनको अच्छे से जानती है। इसलिए ये रायबरेली, अमेठी से चुनाव लड़े। जब यहां से भी हारने लगे तो वायनाड चले गए। 

अब जब नाम पप्पू है तो वो काम भी पप्पू जैसा ही करेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोगों ने कहा कि वो तो समुद्र आ गया, नहीं तो ये अरब से चुनाव लड़ते। क्योंकि, इनको जनता के बीच 5 साल में केवल एक बार जाना है, जनता के लिए काम नहीं करना है। इसलिए हर बार एक नई और झूठी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ये सबसे पवित्र संस्था न्यायालय के ऊपर भी अंगुलि उठाते हैं। ये लोग सेना और उसके पराक्रम पर भी अंगुलि उठाते हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी भारत के आयुष्मान जैसा कार्ड बनाने की बात करते हैं। उनका कहना है कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने आईडी कार्ड बनाए, वैसे ही अमेरिका में रहने वाले बनवाएंगे। ये कांग्रेस को जवाब है कि लोकतंत्र में नई टेक्नोलॉजी के मामले में भारत आगे बढ़ रहा है। लेकिन, राहुल गांधी मानते नहीं, वो भी क्या करें। उनका नाम ही पप्पू है। अब जब नाम पप्पू है तो वो काम भी पप्पू जैसा ही करेगा। 

कांग्रेसियों को नहीं आई शर्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम उनका अपने राज्य में स्वागत करते हैं। हम उन्हें यहां आने की अनुमति दे रहे हैं। लेकिन, राहुल जब आप यहां आओ तो आकर माफी मांगना। बालाघाट में हमारी सरकार ने लाल सलाम को आखिरी सलाम कहा है। आपने ये काम क्यों नहीं किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नक्सलियों ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री के ही मंत्री की दिनदहाड़े मध्यप्रदेश की धरती पर हत्या की। लेकिन, कांग्रेसियों को शर्म नहीं आई। उन्होंने आज तक माफी नहीं मांगी। 

आखिरी खेत तक देंगे पानी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी राज्य में डाकुओं का आतंक चलता था। डाकुओं की समस्या विकराल होती गई। चंबल-भिंड-मुरैना डाकुओं का क्षेत्र बन गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डाकुओं को खत्म कर दिया। यह हमारी सरकार के काम करने का तरीका है। उन्होंने कहा कि पार्वती-काली सिंध-चंबल नदियां हजारों साल से बहती आ रही हैं, मां नर्मदा भी हजारों साल से बह रही है। लेकिन, सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर था। हमारी सरकार में सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर से ऊपर चला गया है। हम हर खेत तक पानी देंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

भोपाल में अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ने न्याय संहिताओं और आधुनिक पुलिसिंग पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी।

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तीन दिवसीय बुंदेली समागम का उद्घाटन किया, जिसमें बुंदेली कलाकारों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर