पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का cm डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया में 'फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। वर्तमान में दुनिया भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि भरोसेमंद उत्पादन केंद्र, वैश्विक सप्लाई चेन पार्टनर और आर्थिक महाशक्ति के रूप में भी देख रही है। उन्होंने कहा कि देश को 'ग्लोबल फार्मा हब' बनाने में मध्यप्रदेश की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। 

हर क्षेत्र में निवेश

CM ने कहा मध्यप्रदेश आज हर क्षेत्र में निवेश के नये युग में प्रवेश कर आर्थिक एवं औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है। हेलियन कंपनी ने भारत में पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए MP के पीथमपुर को चुना है। उन्होंने कहा कि MP की भूमि सफलता की धरती भी है। प्रदेश सरकार और हेलियन कंपनी के बीच आज परस्पर विश्वास की और असीम संभावनाओं की नई शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी औद्योगिक नीतियों के कारण देश-दुनिया सभी राज्य पर भरोसा कर रहे है। सबका यही विश्वास ही हमारी पूंजी है। 

पीथमपुर में स्थापित होने जा रही हेलियन ग्रुप 

बता दे मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में स्थापित होने जा रही हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के भूमि-पूजन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर कंपनी की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सांकेतिक भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नए दौर का मध्यप्रदेश है। हमारा राज्य अब आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि MP में निवेश के इच्छुक सभी निवेशकों को उद्योग स्थापना से लेकर उत्पादन प्रारंभ होने तक हर स्तर पर राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। बताया जा रहा है कि हेलियन ग्रुप की इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के माध्यम से करीब 1000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी द्वारा इस प्लांट में 30% तक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखने की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और भी मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक भूमि-पूजन अवसर पर हेलियन ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर आपके सहयोग के लिए साथ खड़ी है। कंपनी ने राज्य में तात्कालिक तौर पर 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। CM ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी की मध्यप्रदेश में निवेश राशि 2 हजार करोड़ रुपये से 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।

संबंधित सामग्री

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोरेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जिससे राज्य में हजारों रोजगार सृजित होंगे।

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की, मध्यप्रदेश में नए रोजगार के अवसरों के साथ इकाइयों की स्थापना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इस कदम से प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

राज्य

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अरविंद ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश पर चर्चा हुई।